1/7पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाहते हैं और परफॉर्मेंस या कैमरा आउटपुट से समझौता नहीं करना चाहते तो फ्लैगशिप फोन का चुनाव करना समझदारी भरा फैसला होगा। हम आपके लिए इस दिवाली ऐसी फ्लैगशिप डील्स लेकर आए हैं,जिनमें से आपके लिए चुनाव आसान हो जाएगा।

ग्राहकों के लिए ऐपल के लेटेस्ट प्रो मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये रखी गई है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ भुगतान करने की स्थिति में 5000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसमें ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स के अलावा नया डिजाइन मिलता है।

वनप्लस का फ्लैगशिप डिवाइस ग्राहकों को 61,985 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर ऑर्डर किया जा सकता है। इस फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस के अलावा धाकड़ कैमरा सेटअप मिलता है। इसपर बैंक ऑफर्स के साथ बढ़िया डील्स दी गई हैं।

बेहतरीन कैमरा फोन की तलाश है तो यह फ्लैगशिप मॉडल आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे 94,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 11,000 रुपये तक छूट मिल रही है। इसमें बैक पैनल पर 200MP+50MP+50MP कैमरा सेटअप दिया गया है।

गेमिंग के लिए नया फोन चाहिए तो बिना ज्यादा सोचे इसका चुनाव किया जा सकता है। इस डिवाइस में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के अलावा फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा सेटअप मिलता है। यह 69,999 रुपये के ओरिजनल प्राइस के बजाय 44,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं तो यह साउथ कोरियन कंपनी का सबसे एडवांस्ड डिवाइस है। इसकी कीमत वैसे तो 1,64,999 रुपये है लेकिन इसे सेल के दौरान 1,04,850 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और बैंक ऑफर्स अलग से मिल रहे हैं।

सैमसंग का सबसे पावरफुल फोन ग्राहकों को 1,29,999 रुपये कीमत के बजाय Flipkart पर केवल 1,03,969 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है।
