Hindi Newsफोटो₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

कम कीमत पर धाकड़ 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहा है। 20 हजार रुपये से भी कम कीमत पर Samsung, OnePlus और Realme जैसे ब्रैंड्स के फोन ऑर्डर किए जा सकते हैं।

Pranesh TiwariNov 06, 2025 12:52 pm IST
1/6

₹20 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

बजट 20 हजार रुपये से कम है और आपको बढ़िया 5G फोन खरीदना है तो एक-दो नहीं कई विकल्प मौजूद हैं। तगड़े डिस्काउंट पर मिल रहे Samsung, OnePlus और Realme जैसे ब्रैंड्स के डिवाइसेज की लिस्ट हम आपके साथ लेकर आए हैं। आपके लिए इनमें से बेस्ट का चुनाव करना आसान हो जाएगा।

2/6

OnePlus Nord CE4 Lite 5G

वनप्लस के फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 16MP सेल्फी कैमरा और 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है। इसे Amazon से 16,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।

3/6

Samsung Galaxy A17 5G

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के डिवाइस में Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा के अलावा 13MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 18,999 रुपये रह गई है।

4/6

iQOO Z10R 5G

वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO के इस डिवाइस में 6.77 इंच का AMOLED क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Dimensity 7400 प्रोसेसर के अलावा 5700mAh बैटरी मिल रही है। यह डिवाइस ऑफर्स के चलते 19,498 रुपये में मिल रहा है।

5/6

Vivo Y31 Pro 5G

वीवो स्मार्टफोन में 6500mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है। इस डिवाइस को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। बैंक कार्ड्स के साथ इसपर 1500 रुपये तक छूट मिल सकती है।

6/6

Realme 13+ 5G

रियलमी डिवाइस का 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट 18,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है।