दिल्ली-NCR में बारिश से बुरा हाल; तस्वीरों में देखें सैलाब जैसा मंजर

Delhi Barish Pictures: दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को दिन भर उमस के बाद देर शाम हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों में जलभराव देखा गया। मौसम विभाग ने भी दिन भर यलो अलर्ट जारी करने के बाद शाम को रेड अलर्ट जारी कर दिया।

Krishna Bihari SinghJul 09, 2025 10:59 pm IST
1/14

दिल्ली में गरज चमक के साथ कई जगहों पर जहां जमकर बारिश हुई वहीं जलभराव के कारण लोग खासे परेशान नजर आए। जोरदार बारिश से गुरुग्राम के शीतला माता रोड पर करीब तीन फीट तक जलभराव हो गया। लोग अपने घरों की ओर कमर तक पानी में जाते हुए देखे गए। मौसम विभाग ने भी दिन भर यलो अलर्ट जारी करने के बाद अपने अनुमान में बदलाव किया और शाम को रेड अलर्ट जारी कर दिया।

2/14

बुधवार देर शाम नजफगढ़ में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि आया नगर में 50.5 मिमी, पूसा में 30.5 मिमी और प्रगति मैदान में 37.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम के शीतला माता रोड पर करीब तीन फीट तक जलभराव से लोग जूझते दिखे।

3/14

दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों में शाम को बारिश के कारण जाम लग गया। गरज चमक के साथ कई जगहों पर जहां जमकर बारिश हुई वहीं जलभराव के कारण लोग खासे परेशान नजर आए। 

4/14

बारिश के बाद नई दिल्ली के आईटीओ पर ट्रैफिक जाम के बीच जलभराव वाली सड़क से गुजरते वक्त वाहन चालकों को मशक्कत करते देखा गया। खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा।

5/14

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजधानी में गरज चमक के बारिश पड़ने की संभावना है। नई दिल्ली स्थित फिरोजशाह में भारी बारिश के दौरान सड़क पर जल जमाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

6/14

भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड पर जलभराव देखा गया। इससे आम लोग घर जाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे।

7/14

बुधवार रात एक घंटे तक लगातार हुई बारिश ने गुरुग्राम जिला प्रशासन के पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शीतला माता रोड पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण बस तक बंद हो गई, जिसे लोग धक्का मारते नजर आए।

8/14

गुरुग्राम में जलभराव के डरावने हालात तब हैं जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी अधिकारियों को बार-बार पानी निकासी के इंतजाम करने के आदेश दे रहे हैं। शीतला माता रोड पर लोगों को जलभराव का डरावना मंजर दिखा। 

9/14

गुरुग्राम के शीतला माता रोड पर करीब तीन फीट तक पानी भरने से करीब 200 दुपहिया वाहन बीच में बंद हो गए, जिन्हें लोग घसीटते देखे गए।

10/14

गुरुग्राम के शीतला माता रोड पर करीब तीन फीट तक पानी भरने से कई कारें भी बंद हो गईं, जिसे छोड़कर लोग अपने घरों की तरफ पैदल ही रवाना हो गए।

11/14

इसके अलावा गुरुग्राम-सोहना रोड पर सुभाष चौक के समीप भारी जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात जाम लग गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव नरसिंहपुर के समीप सर्विस रोड पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया।

12/14

अगले कुछ दिनों तक मानसून की सक्रियता पहाड़ी इलाकों के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और एमपी में बनी रहेगी, जहां कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

13/14

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में अगले एक हफ्ते तक निम्न से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को नई दिल्ली के मोती बाग में भारी बारिश के बीच जलभराव वाली सड़क से गुजरते वाहन।  

14/14

खराब मौसम की वजह से कुल छह उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि कई अन्य उड़ानें देर से रवाना हुईं या पहुंचीं। चार उड़ानों को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ भेजा गया। बुधवार को नई दिल्ली के एम्स में भारी बारिश के बीच जलभराव वाली सड़क से गुजरते वाहन।  

Hindi Newsफोटोदिल्ली-NCR में बारिश से बुरा हाल; तस्वीरों में देखें सैलाब जैसा मंजर