टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल से लेकर नई अर्टिगा तक, जल्द आ सकती हैं ये 5 शानदार 7-सीटर कार

भारत में नए एमपीवी मॉडल और मौजूदा मॉडल्स के नए वर्जन्स की जल्द एंट्री हो सकती है। इनमें टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल, मारुति सुजुकी इनविक्टो फेसलिफ्ट, मारुति सुजुकी अर्टिगा का नेक्स्ट-जेनरेशन और किआ कार्निवल हाइब्रिड जैसे मॉडल शामिल हैं। 

Kumar Prashant SinghSep 29, 2026 01:56 pm IST
Follow us on Google News
1/6

इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल से लेकर नई अर्टिगा तक, जल्द आ सकती हैं ये टॉप 5 7 सीटर कार

इंडियन कस्टमर्स को 7 सीटर कारें यानी एमपीवी काफी पसंद आ रही हैं। यही कारण है कि भारत में 7-सीटर कारों की सेल भी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियां आने वाले समय में अपने नए एमपीवी मॉडल और मौजूदा मॉडल्स के नए वर्जन बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल, मारुति सुजुकी इनविक्टो फेसलिफ्ट, मारुति सुजुकी अर्टिगा का नेक्स्ट-जेनरेशन और किआ कार्निवल हाइब्रिड जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।

2/6

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड वर्जन जल्द भारत में आ सकता है। नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा है कि 100 पर्सेंट एथेनॉल पर चलने वाली इनोवा अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, टोयोटा ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। इसमें 2.0-लीटर 4-सिलेंडर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.31kWh बैटरी पैक दिया जाएगा। प्रोटोटाइप का इंजन 145.4PS और 188Nm का आउटपुट देता है। खास बात यह है कि इसे E100 यानी 100 प्रतिशत एथेनॉल तक को सपोर्ट के लिए तैयार किया गया है।

3/6

मारुति सुजुकी इनविक्टो फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी इनविक्टो को आने वाले समय में बड़ा अपडेट मिल सकता है। यह एक फेसलिफ्ट होगा। फेसलिफ्ट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कंपनी ने अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसकी एंट्री 2028 के आसपास हो सकती है। नई इनविक्टो में रिवाइज्ड ग्रिल, नए बंपर, अपडेटेड 19-इंच अलॉय व्हील और नए कलर मिल सकते हैं। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, जेबीएल साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स और ओटोमन-स्टाइल सेकेंड रो सीट्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी मौजूदा 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन और ई-सीवीटी को भी कंटिन्यू कर सकती है। अभी इनविक्टो 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।

4/6

मारुति सुजुकी अर्टिगा का नया मॉडल

मारुति सुजुकी अर्टिगा को भी आने वाले समय में बड़ा अपडेट मिल सकता है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक नेक्स्ट-जेनरेशन अर्टिगा के 2028 से पहले आने की उम्मीद कम है, जबकि उससे पहले कंपनी मौजूदा मॉडल में छोटे अपडेट कर सकती है। मौजूदा अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी ऑप्शन मिलता है। नई पीढ़ी में पूरी तरह नया एक्सटीरियर डिजाइन और अपडेटेड केबिन मिलने की उम्मीद है। इसमें आगे चल कर हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है।

5/6

किआ कार्निवल हाइब्रिड

किआ कार्निवल का हाइब्रिड वर्जन अब भारत में लॉन्च लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और इसे लिमोजिन+ ट्रिम में ऑफर किया जाएगा। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इंजन 180hp और 265Nm का आउटपुट देता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 73.4hp और 304Nm तक का आउटपुट देती है। मौजूदा 2.2-लीटर डीजल इंजन भी लाइनअप में आता रहेगा।

6/6

रेनो ट्राइबर टर्बो CNG

रेनो की टर्बो-पेट्रोल ट्राइबर की मार्केट में एंट्री हो चुकी है। इसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 100 bhp की पावर और 180 Nm का टॉर्क देता है। अब उम्मीद है कि कंपनी इस इंजन का CNG वर्जन भी ला सकती है।

Hindi Newsफोटोऑटोटोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल से लेकर नई अर्टिगा तक, जल्द आ सकती हैं ये 5 शानदार 7-सीटर कार