
भारत में आने वाले दिनों में कई कंपनियों की नई हाइब्रिड एसयूवी आने वाली हैं। इनमें हुंडई, रेनो, मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसी कंपनियों का नाम है। इन एसयूवी में आपको शानदार पावरट्रेन के साथ बेहतरीन लुक और धांसू फीचर्स भी मिलेंगे। हमारी इस लिस्ट में ऑल-न्यू मॉडल के साथ मौजूदा मॉडल्स के हाइब्रिड वेरिएंट शामिल हैं।

2/6रेनो डस्टर हाइब्रिड इस लिस्ट की सबसे पहले लॉन्च होने वाली एसयूवी है। इसे भारत में 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाना है। इसका डिजाइन पेट्रोल वर्जन जैसा ही रहेगा। सबसे बड़ा बदलाव इसके पावरट्रेन में होगा। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी पैक मिलेगा। यह हाइब्रिड सिस्टम 160PS की पावर देता है। कंपनी का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड 29kmpl तक का माइलेज दे सकती है।

3/6हुंडई अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ऑफर कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रही है, जो भारत में हुंडई की पहली हाइब्रिड कार हो सकती है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सिस्टम और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेयर किया जा सकता है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट, पावर और माइलेज को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

4/6डस्टर के बाद रेनो भारत में एक नई 7-सीटर एसयूवी भी ला सकती है। इसे बिगस्टर या बोरियल नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह डस्टर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसका डिजाइन डस्टर से मिलता-जुलता और केबिन भी काफी हद तक उसी जैसा हो सकता है। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है।

5/6मारुति सुजुकी अपनी किफायती कारों के लिए नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी तैयार कर रही है। फ्रॉन्क्स इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली कंपनी की पहली कार हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.2-लीटर Z12E सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड सीरीज-हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। हालांकि, फ्रॉन्क्स हाइब्रिड के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट को अभी कन्फर्म नहीं किया गया है।

6/6मारुति फ्रॉन्क्स की तरह टोयोटा टाइजर में भी यही हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है। टाइजर, फ्रॉन्क्स पर बेस्ड है और इसलिए दोनों एसयूवी में एक ही पावरट्रेन दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नई टेक्नोलॉजी के साथ इन गाड़ियों का माइलेज 30kmpl से ज्यादा हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।
