
भारत में कई बेहतरीन कारों की एंट्री होने वाली हैं। इनमें हैचबैक से लेकर सेडान और एसयूवी तक शामिल हैं। अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको टाटा, मारुति सुजुकी, महिंद्रा, JSW Motors और BYD की अपकमिंग गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इनमें प्लग-इन हाइब्रिड इंजन वाली कारें भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।

2/6टियागो और Tiago.ev के लेटेस्ट अपडेट की तरह नया फ्रंट डिजाइन मिल सकता है। इसमें नए रेक्टेंगुलर हेडलैंप, पहले से ज्यादा क्लीन बंपर और नए ग्रिल डिजाइन शामिल होंगे। नई डिजाइन वाले अलॉय व्हील, अपडेटेड टेल-लैंप और नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। केबिन में नया डैशबोर्ड, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऊपर की तरफ लगाया गया 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। सेंटर कंसोल में दो स्मार्टफोन रखने के लिए ओपन स्टोरेज स्पेस और नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है। हालांकि, मेकैनिकली बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। (Photo: Cartoq)

3/6मारुति सुजुकी की पॉपुलर क्रॉसओवर, फ्रॉन्क्स (Fronx) में भी इस साल कुछ बदलाव (फेसलिफ्ट) होने की उम्मीद है। अपडेटेड मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव होने की संभावना है, जिसमें टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर रेड एक्सेंट भी शामिल हैं। मौजूदा 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की जगह 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर इंजन लगाया जाएगा, जबकि 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के जारी रहने की उम्मीद है। फ्रॉन्क्स के मारुति सुजुकी की पहली ऐसी क्रॉसओवर बनने की भी उम्मीद है जिसमें सीरीज़-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी, हालांकि इस पावरट्रेन के फेसलिफ्ट के साथ आने की संभावना कम है।

4/6BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी - BYD Seal U PHEV को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की बीवाईडी सील U PHEV को लॉन्च से पहले इंडियन रोड्स पर रेंज टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर वाली यह एसयूवी एक बार टैंक और बैटरी फुल होने पर 1200km से ज्यादा तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसके ऑल व्हील ड्राइव वाले मॉडल को 0-100kmph की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.9 सेकंड लगते हैं।

5/6JSW मोटर्स भारत में Jaecoo J5 बेस्ड SUV को लाने की तैयारी कर रहा है। अभी यह चीन और इंडोनेशिया में सेल के लिए उपलब्ध है। भारत में इसका केवल इलेक्ट्रिक वर्जन की आने की उम्मीद है। ग्लोबली J5 में स्लिम LED लाइटिंग, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड 19-इंच के वील्स और 14.8-इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन से लैस मिनिमलिस्ट केबिन दिया गया है। प्रीमियम ट्रिम्स में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, 6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर भी दे रही है।

6/6महिंद्रा साल 2028 के आसपास नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ला सकती है। इसका डिजाइन Vision T कॉन्सेप्ट पर बेस्ड हो सकता है। यह कंपनी की दूसरी born-electric एसयूवी के मुकाबले ऑफ-रोडिंग में ज्यादा कैपेबल होगी। इसमें थार रॉक्स से इंस्पायर्ड कुछ डिजाइन एलिमेंट्स मिल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें ड्यूल-मोटर इलेक्ट्रिक सेटअप और AWD दिया जा सकता है।
