6 मिनट में स्टॉक खत्म, आखिर इस कार में ऐसा क्या मिल रहा कि ग्राहकों की मची लूट? 6 फोटोज से जानिए डिटेल

स्कोडा की न्यू कोडियाक RS को भारतीय बाजार में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, इस कार ऑफिशियल प्राइस अनाउंसमेंट से पहले ही ग्राहकों ने सभी यूनिट महज 6 मिनट में खरीद डालीं। बता दें कि कंपनी इस कार की प्री-बुकिंग 3 लाख रुपए के बड़े टोकन अमाउंट के साथ कर रही थी। चलिए आपको इस कार के बारे में बताते हैं।

Narendra JijhontiyaJun 23, 2026 05:51 pm IST
1/6

2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस

इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 265 पीएस और 400 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कोडियाक RS में 4×4 सेटअप है और इसे ऑटोमैटिक 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन से बेहतर प्रदर्शन के लिए एक रिवाइज्ड ECU और हार्डवेयर में बदलाव की संभावना है।

2/6

3-जोन AC और बड़ा इन्फोटेनमेंट

इसमें स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, 3-जोन AC और जांघ सपोर्ट एक्सटेंडर के साथ फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी हैं। SUV में 12.9 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड और टाइप-सी USB पोर्ट भी दिया है।

3/6

चमड़े की सीट और रेड थीम

इंटीरियर में कंट्रास्ट रेड एलिमेंट के साथ ब्लैक इंटीरियर थीम देखने को मिलती है। कोडियाक RS में चमड़े की स्पोर्ट्स सीटें हैं, जो प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस देती हैं। इन्हें लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान कम्फर्ट के लिए भी डिजाइन किया गया है। इसे चार कलर ऑप्शन मून व्हाइट, मैजिक ब्लैक, वेलवेट रेड और स्टील ग्रे में खरीद पाएंगे।

4/6

9 एयरबैग की सेफ्टी से लैस

सेफ्टी पैकेज में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक शामिल हैं। इसमें हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट, रेन ब्रेक सपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी ब्रेकिंग सिस्टम और मल्टी कोलिजन ब्रेक दिए हैं। इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है।

5/6

13 स्पीकर वाला साउंट सिस्टम

शिफ्ट पैडल के साथ एक स्पोर्ट्स थ्री-स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील शामिल है। फ्रंट डोर अपर्चर में एल्युमीनियम पैडल और स्कफ प्लेट हैं। इसमें केसी एडवांस्ड कीलेस एंट्री और वर्चुअल पैडल के साथ इलेक्ट्रिक टेलगेट दिया है। 13 स्पीकर और एक सबवूफर के साथ 725 वॉट का कैंटन साउंड सिस्टम मिलता है।

6/6

ADAS के सेफ्टी भी मिलेगी

ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम में प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और ड्राइव मोड सिलेक्टर के साथ डायनामिक चेसिस कंट्रोल दिया है। SUV में अलर्ट और ब्रेकिंग रिएक्शन, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर ट्रैफिक अलर्ट और एग्जिट वार्निंग सिस्टम के साथ फ्रंट असिस्ट भी मिलता है।

Hindi Newsफोटोऑटो6 मिनट में स्टॉक खत्म, आखिर इस कार में ऐसा क्या मिल रहा कि ग्राहकों की मची लूट? 6 फोटोज से जानिए डिटेल