
दुनियाभर में इस मोटरसाइकिल की सिर्फ 100 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। भारत को 25 यूनिट्स मिली हैं। इतनी ही यूनिट्स USA, यूरोप और एशिया पैसिफिक में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

2/7इसके फ्यूल टैंक पर सभी 100 स्पेशल एडिशन बाइक्स में से हर एक को 1 से 100 के बीच एक यूनिक नंबर दिया गया है। यानी अगर आपकी बाइक 5वें नंबर की ही तब उस पर 5/100 लिखा होगा।

3/7इस पर मिलने वाला ब्लैक और गोल्ड धारियों का कॉम्बिनेशन एक शानदार कंट्रास्ट बनाता है। गोल्ड-लीफ स्ट्राइपिंग के साथ हल्के ग्रे कलर की धारियां भी दी गई हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।

4/7इस मोटरसाइकिल को खरीदने वाले हर ग्राहक को इस स्पेशल एडिशन बाइक वाला एक खास पोस्टर भी मिलेगा। इस पोस्टर पर रफ क्राफ्ट्स के फाउंडर विंस्टन येह के हाथ से किए गए साइन होंगे।

5/7शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन में ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टेल्थ ब्लैक कलर थीम मिलेगी। इसमें ब्लैक बार-एंड मिरर्स, प्रीमियम क्विल्टेड लेदर सीट, कंट्रास्ट कट एलॉय व्हील्स और सुनहरे फिनिश वाले इनर फॉर्क ट्यूब्स शामिल हैं। अन्य फीचर्स और इक्विपमेंट काफी हद तक स्टैंडर्ड शॉटगन 650 जैसे मिलेंगे।

6/7इसे एक कलेक्टर एडिशन के तौर पर पेश किया गया है। इसमें गोल्ड-लीफ स्ट्राइपिंग, जो फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक, साइड पैनल और रियर फेंडर पर देखी जा सकती है, इसे और भी बेहतर बनाती है।

7/7शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन की कीमत 5.75 लाख रुपए है। इसकी तुलना में स्टैंडर्ड मॉडल 4.01 लाख रुपए से 4.16 लाख रुपए की कीमत रेंज में उपलब्ध है। दूसरे ग्लोबल मार्केट में ड्रॉप सेल 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच अलग-अलग समय पर होगी।
