
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सरकार ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। अगर आप गाड़ी चलाते हैं और आपके पास वैलिड PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट नहीं है, तो अब आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए नियम के तहत ऐसे वाहन चालकों को पेट्रोल, डीजल या किसी भी तरह का फ्यूल नहीं दिया जाएगा। कई लोग PUC सर्टिफिकेट को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अब ऐसा करना भारी पड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे PUC सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

2/7अगर आपके पास वैलिड PUC नहीं है, तो आपको सीधे पेट्रोल पंप से मना कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि आप गाड़ी लेकर निकलेंगे, लेकिन फ्यूल नहीं मिलेगा। ऐसे में आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर पड़ सकता है।

3/7Step 1: सबसे पहले आपको Ministry of Road Transport and Highways की ऑफिशियल Parivahan वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद PUC (पॉल्यूशन सर्टिफिकेट) से जुड़ा ऑप्शन ढूंढें, जहां “PUC Certificate” या “Check PUC Status” का ऑप्शन मिलता है।

4/7इसी सेक्शन में आपको अपने वाहन की जानकारी डालने का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (Vehicle Number) डालना होता है। ध्यान रखें कि नंबर सही-सही भरें, क्योंकि इसी के आधार पर आपकी गाड़ी का रिकॉर्ड सामने आएगा। इसके नीचे एक कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे आपको स्क्रीन पर जैसा दिख रहा है, वैसा ही भरना होगा। यह स्टेप सिक्योरिटी के लिए होता है।

5/7सारी जानकारी भरने के बाद “Check Status” या “Search” बटन पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लिक करेंगे, अगर आपकी गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट वैलिड है, तो उसकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी। इसमें सर्टिफिकेट नंबर, वैलिडिटी डेट और टेस्ट की जानकारी शामिल होती है।

6/7अब डाउनलोड करने के लिए आपको स्क्रीन पर दिए गए “Download” या “Print” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका PUC सर्टिफिकेट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप अपने फोन या कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप इसे प्रिंट भी निकाल सकते हैं या डिजिटल कॉपी दिखा सकते हैं।

7/7ध्यान रखें कि अगर आपका PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। अगर सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है, तो वेबसाइट पर “PUC Center Locator” में जाकर अपने आसपास का सेंटर ढूंढें। वहां मशीन से आपकी गाड़ी का धुआं चेक होगा। अगर आपकी गाड़ी तय मानकों में पास हो जाती है, तो आपको तुरंत नया PUC सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
