नई क्रेटा से लेकर 7 सीटर ग्रैंड विटारा तक, 2027 में आने वाली हैं ये टॉप 5 मिड साइज SUV

अगर आप एसयूवी लवर हैं, तो साल 2027 आपके लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। अगले साल मार्केट में कुछ बेहतरीन मिड-साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें नई क्रेटा और 7 सीटर ग्रैंड विटारा भी शामिल है।

Kumar Prashant SinghSep 21, 2026 01:29 pm IST
Follow us on Google News
1/6

नई क्रेटा से लेकर 7 सीटर ग्रैंड विटारा तक,  2027 में आने वाली हैं ये टॉप 5 मिड साइज SUV

साल 2027 शुरू होने में कुछ महीने ही बचे हैं। इस साल की तरह अगले साल भी कार मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ महीने इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आप एसयूवी लवर हैं, तो साल 2027 आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। अगले साल मार्केट में कुछ बेहतरीन मिड-साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं इनमें से टॉप 5 के बारे में। (Photo: Cartoq)

2/6

नई हुंडई क्रेटा

हुंडई अपनी नई जनरेशन क्रेटा पर काम कर रही है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। नई क्रेटा को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह एसयूवी नई सेल्टॉस के K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। पावरट्रेन की बात करें, तो नई क्रेटा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पहली बार इसमें 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है। (Photo: NDTV)

3/6

महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N के फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। अपडेटेड एसयूवी के फ्रंट डिजाइन में कंपनी के नए Lifestyler पिकअप से इंस्पायर्ड बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई ग्रिल, बदले हुए हेडलैंप और नया बंपर दिया जा सकता है। टेललैंप में भी बदलाव होने की संभावना है। केबिन में भी कुछ नए अपडेट मिल सकते हैं। इसमें नया या अपडेटेड टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नए अलॉय व्हील और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। (फोटो: कारवाले)

4/6

विनफास्ट VF6 फेसलिफ्ट

विनफास्ट अपनी मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी VF6 को भी अगले साल फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके अपडेटेड डिजाइन का पेटेंट भी फाइल किया है। नई VF6 में पहले से स्लिम हेडलैंप दिए जा सकते हैं। हेडलैंप के आसपास की हाउसिंग, फ्रंट और रियर बंपर, टेललैंप और टर्न इंडिकेटर में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं। बैटरी और मोटर में बदलाव को लेकर अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

5/6

7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन भी बाजार में एंट्री की तैयारी कर रहा है। इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले फ्रंट और रियर ओवरहैंग बढ़ाया जा सकता है। साथ ही नई ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप, नए DRL और बदले हुए बंपर मिल सकते हैं, जिससे यह स्टैंडर्ड ग्रैंड विटारा से अलग नजर आएगी। केबिन का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है, लेकिन इसमें थर्ड रो होगी। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर Strong Hybrid और Mild Hybrid पावरट्रेन ही ऑफर किए जाने की उम्मीद है।

6/6

निसान टेक्टॉन 7-सीटर

निसान अगले साल टेक्टॉन एसयूवी का 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। इसे उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, लेकिन थ्री रो की सीटिंग के लिए इसका साइज थोड़ा बड़ा होगा। इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और DCT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, निसान ने अभी इसके इंजन, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन की पूरी जानकारी ऑफिशियली शेयर नहीं की है।

Hindi Newsफोटोऑटोनई क्रेटा से लेकर 7 सीटर ग्रैंड विटारा तक, 2027 में आने वाली हैं ये टॉप 5 मिड साइज SUV