लेवल-2 ADAS से नया इंजन तक: लॉन्च हुई नई मारुति बलेनो, इन 5 तस्वीरों में देखें पूरी कार

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पसंदीदा हैचबैक बलेनो को लॉन्च कर दिया है। नई बलेनो की शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बार नई बलेनो में कई बड़े अपग्रेड किए हैं। 

Ashutosh KumarSep 06, 2026 05:41 pm IST
Follow us on Google News
1/6

लॉन्च हुई नई मारुति बलेनो, इन 5 तस्वीरों में देखें पूरी कार

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पसंदीदा हैचबैक बलेनो को लॉन्च कर दिया है। नई बलेनो की शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बार नई बलेनो में कई बड़े अपग्रेड किए हैं।

2/6

कुछ ऐसी है डिजाइन

नई बलेनो के फ्रंट में डीआरएल (DRLs) के साथ रिवाइज्ड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, नई ग्रिल और रिडिजाइन किया गया बंपर मिलता है। इसके अलावा, साइड प्रोफाइल में 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स और रियर में शार्क फिन एंटीना जोड़ा गया है।

3/6

लेवल 2 ADAS से हुई लैस

इस नई बलेनो की सबसे खास बात इसमें दिया गया लेवल 2 ADAS फीचर है। इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी में ऐसा सेफ्टी फीचर पहली बार देखने को मिल रहा है।

4/6

नए इंजन के साथ आई कार

नई बलेनो में 1.2-लीटर का नया 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति सुजुकी अपनी नई जनरेशन की स्विफ्ट और डिजायर में भी इसी इंजन का इस्तेमाल कर रही है।

5/6

फीचर्स भी हैं दमदार

कार के केबिन में अब वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है, जो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा, एंटरटेनमेंट के लिए क्लैरियन का शानदार ऑडियो सिस्टम लगाया गया है।

6/6

जबरदस्त है कार की सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में नई बलेनो ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है। कार के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ ही, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Hindi Newsफोटोऑटोलेवल-2 ADAS से नया इंजन तक: लॉन्च हुई नई मारुति बलेनो, इन 5 तस्वीरों में देखें पूरी कार