
भारत में अफोर्डेबल और छोटी इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई कंपनियां आने वाले समय में नए Compact EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हुंडई, महिंद्रा, VinFast और टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में आने वाली हैं। इनमें कुछ बिल्कुल नए मॉडल और कुछ अपडेट होंगे। आइए जानते हैं डीटेल।

2/6हुंडई भारतीय बाजार के लिए एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है। यह मॉडल टाटा नेक्सॉन ईवी, महिंद्रा XUV 3XO ईवी और किआ सिरोस ईवी जैसी कारों को टक्कर दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी क्लेम्ड रेंज 500 किमी से ज्यादा हो सकती है, जबकि छोटे बैटरी पैक की रेंज करीब 440 किमी रहने की संभावना है।

3/6महिंद्रा अपनी पॉप्युलर XUV 3XO ईवी का भी अपडेट जल्द ला सकती है। अपडेटेड XUV 3XO EV को कंपनी के मौजूदा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में BE 6 के नीचे रखा जा सकता है। इसका मुकाबला नेक्सॉन ईवी और अपकमिंग हुंडई की कॉम्पैक्ट ईवी से होगा।

4/6विनफास्ट भी भारत में अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार VF 3 लाने की तैयारी कर रही थी। यह एक छोटी और किफायती EV है, जिसे शहर में डेली यूज के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, VF 3 की भारत में लॉन्च टाइमलाइन और फाइनल स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

5/6टाटा पंच EV पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है और छोटे इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में कंपनी का अहम मॉडल है। आने वाले समय में इसे नए अपडेट और बेहतर फीचर्स मिल सकते हैं। पंच ईवी अपने कॉम्पैक्ट साइज और शहर में आसान ड्राइविंग के लिए ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलर है।

6/6टाटा मोटर्स नेक्स्ट जेनरेशन नेक्सॉन पर भी काम कर रही है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन मौजूदा नेक्सॉन ईवी के मुकाबले डिजाइन, इंटीरियर, तकनीक और रेंज के मामले में बड़े बदलाव के साथ आ सकता है। नई नेक्सॉन ईवी में ज्यादा मॉडर्न फीचर्स और बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।
