
इतना ही नहीं, FY2026 के पिछले 10 महीनों में इसकी 39,641 यूनिट बिक चुकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 198% ज्यादा है। लॉन्च के बाद से कुल बिक्री 59,063 यूनिट हो चुकी है। इस तरह ये इसने सेगमेंट को टॉप करने का काम भी कर लिया है। बता दें कि कंपनी ने इसे अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया था।

2/7कंपनी ने विंडसर ईवी का प्रो वैरिएंट लॉन्च किया है। विंडसर EV प्रो का मुख्य आकर्षण 52.9kWh LFP बैटरी पैक है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है।

3/7बैटरी कैपेसिटी में सुधार के बावजूद, विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल से चेंज रहते हैं। यही बात इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के लिए भी सही है।

4/7विंडसर प्रो का बूट स्पेस 579 लीटर है। जबकि स्टैंडर्ड विंडसर में 604 लीटर बूट स्पेस मिलता है। इसमें फ्रंट आर्मरेस्ट और रूफ और कॉलम लाइनर्स पर नए बेज अपहोल्स्ट्री की वजह से इसे पहचानना आसान है, जो मौजूदा मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम से अलग है।

5/7चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की परमिशन देता है।

6/7इसमें V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) फंक्शनैलिटी, जहां बैटरी का इस्तेमाल दूसरी इलेक्ट्रिक कारों और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी सूट और पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।

7/7इसमें सिर्फ 18-इंच के एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन अपडेट किया गया है जो MG हेक्टर SUV के समान दिखता है। आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, रिट्रैक्टेबल फ्लश डोर हैंडल, बड़ा विंडो एरिया और खास MPV-हैचबैक हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर शामिल हैं।
