
महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी रेंज को तेजी से और बड़ा करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले करीब दो साल में कई नई एसयूवी और अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें 3-डोर थार फेसलिफ्ट, Vision S पर बेस्ड नई एसयूवी, BE 07 और Vision T से इंस्पायर्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। इसके अलावा स्कॉर्पियो फैमिली की एक नई एसयूवी भी अगले साल बाजार में आने की तैयारी में है। (Photo: Autocar India)

2/6इस पूरी लिस्ट में Vision S concept पर बेस्ड एसयूवी सबसे पहले आने वाली नई कार हो सकती है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह साइज और कीमत के मामले में XUV 3XO और Scorpio-N के बीच रखी जा सकती है। नई एसयूवी को महिंद्रा के NU_IQ platform पर तैयार किया जाएगा। इसमें XUV 3XO में इस्तेमाल होने वाले टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाने की संभावना है।

3/6महिंद्रा अपनी मौजूदा 3-डोर थार को भी अपडेट करने वाली है। इसके टेस्ट मॉडल्स को भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है। नई थार में थार रॉक्स से इंस्पायर्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें नए लाइटिंग एलिमेंट्स, रीडिजाइन्ड बंपर्स और दूसरे छोटे-मोटे एक्सटीरियर अपडेट्स दिए जा सकते हैं। केबिन में भी बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और थार रॉक्स में मिलने वाले कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

4/6महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज में BE 07 एक बड़ा नाम होगी। इसे मौजूदा BE 6 से ऊपर रखा जाएगा। यह कंपनी के INGLO स्केटबोर्ड प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें BE 6 से बड़ा बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। रेंज की बात करें तो BE 07 से 500km से ज्यादा रियल-वर्ल्ड रेंज मिलने की उम्मीद है। केबिन में तीन 12.3 इंच स्क्रीन, Level 2 ADAS और bi-directional चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

5/6महिंद्रा 2028 के आसपास एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी ला सकती है। इसका डिजाइन Vision T कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगा। इसका फोकस दूसरी born-electric एसयूवी की तुलना में ज्यादा ऑफ-रोड कैपेबिलिटी पर रहेगा। इसमें थार रॉक्स से इंस्पायर्ड कुछ डिजाइन एलिमेंट्स मिल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें ड्यूल-मोटर इलेक्ट्रिक सेटअप और AWD दिया जा सकता है।

6/6महिंद्रा की नई एसयूवी की लिस्ट में Scorpio Lifestyler भी शामिल है। कंपनी इसे स्कॉर्पियो फैमिली के एक्सपैंशन के तौर पर ला रही है और इसके अगले साल बाजार में आने की उम्मीद है। इसे कुछ हफ्तों पहले शोकेस किया गया था। इसका फ्रंट लुक बेहद दमदार है।
