लग्जरी इंटीरियर, मल्टी इंजन, गजब की सेफ्टी; 8 लाख घरों तक पहुंचने वाली SUV की फोटो गैलरी

हुंडई वेन्यू ने घरेलू बाजार में 8,00,000 यूनिट की सेल का सफर तय कर लिया है। मई 2019 से मई 2026 के आखिर तक, इसकी कुल बिक्री 8,02,221 यूनिट हो गई। इसकी 55,000 से ज्यादा यूनिट एक्सपोर्ट भी हुईं। यानी टोटल सेल 8,50,000 यूनिट से ज्यादा रही। ये क्रेटा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज SUV भी है।

Narendra JijhontiyaJun 09, 2026 06:45 pm IST
1/5

वेन्यू खरीदना भी महंगा हुआ

हुंडई वेन्यू की कीमत में 0.08% या 13,600 रुपए तक का इजाफा किया गया है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत अभी भी 7,99,900 रुपए ही है। ज्यादातर बेस वैरिएंट की कीमत में 700 रुपए ही बढ़ाए गए हैं।

2/5

हुंडई वेन्यू की भारत में सेल्स

3/5

मल्टीपल इंजन ऑप्शन मिलेंगे

वेन्यू में मल्टी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 17.52 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT का माइलेज 18.07 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) का माइलेज 18.31 km/l और 1.5-लीटर डीजल मैनुअल का माइलेज 23.4 km/l है।

4/5

इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलेगी

इस SUV में कलर TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल क्लस्टर दिया है। इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है।

5/5

6 एयरबैग की सेफ्टी से लैस

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और रियर कैमरा दिया है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक, महिंद्रा XUV 3XO जैसे मॉडल से होता है।

Hindi Newsफोटोऑटोलग्जरी इंटीरियर, मल्टी इंजन, गजब की सेफ्टी; 8 लाख घरों तक पहुंचने वाली SUV की फोटो गैलरी