
रेनो और निसान इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने में लग गई है। इसके लिए कंपनी आने वाले महीनों में कई नई SUV लॉन्च करने वाली है। दोनों कंपनियां अपनी स्ट्रैटिजी में बदलाव के साथ ज्यादा लोकलाइज्ड मॉडल और नए पावरट्रेन पर फोकस कर रही हैं। अगले 12 महीनों में दोनों ब्रैंड की 5 नई एसयूवी भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती हैं। इनमें रेनो डस्टर हाइब्रिड से लेकर निसान की 7-सीटर टेक्टॉन तक शामिल है।

2/6रेनो ने इस साल नई डस्टर को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। डस्टर हाइब्रिड का ऑफिशियल लॉन्च 17 अक्टूबर को होने वाला है। इसमें 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इसमें 1.4kWh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, शहर में एसयूवी को करीब 80 प्रतिशत समय इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकेगा।

3/6निसान मैग्नाइट लंबे समय से कंपनी के इंडियन पोर्टफोलियो का अहम मॉडल रहा है। मैग्नाइट और रेनो काइगर एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। काइगर के RGEP आर्किटेक्चर पर शिफ्ट होने के बाद इस प्लेटफॉर्म के जरिए मैग्नाइट में फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन दिया जा सकता है। यह निसान की किसी एसयूवी में पहली फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी टेक्नोलॉजी होगी। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

4/6रेनो आने वाले समय में डस्टर का 7-सीटर वर्जन बोरियल भी भारत में लॉन्च कर सकती है। इसे निसान टेक्टॉन के 7-सीटर वर्जन से पहले बाजार में लाए जाने की संभावना है। तीन रो वाली सीटिंग के कारण बोरियल डस्टर से थोड़ी बड़ी होगी और इसका एक्सटीरियर डिजाइन भी कुछ अलग रखा जा सकता है। पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।

5/6रेनो ने इस साल की शुरुआत में ब्रिजर सब-4 मीटर SUV कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। इसे भारत में तैयार करके ग्लोबल मार्केट में भी बेचा जा सकता है। ब्रिजर को मल्टी-एनर्जी एसयूवी के तौर पर डिवेलप किया जा रहा है। इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, हाइब्रिड, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और इसी कैपेसिटी का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रेनो नए 1.2-लीटर 3-सिलेंडर हाइब्रिड इंजन पर भी काम कर रही है, जो मिलर साइकिल पर काम करेगा।

6/6निसान ने टेक्टॉन एसयूवी के 7-सीटर वर्जन को मौजूदा फाइनेंशियल के अंत तक लॉन्च करने को कन्फर्म कर दिया है। यह मौजूदा टेक्टॉन के ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन थ्री रो की सीटिंग के लिए इसका साइज थोड़ा बड़ा होगा। इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसे 6-स्पीड मैन्युअल और DCT गियरबॉक्स के साथ लाया जाएगा।
