
कीमत: 9.99 लाख रुपए से शुरू महिंद्रा XUV 3XO का CNG वर्जन को ZNG नाम दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। इसमें 1.2-लीटर mStallion G12 टर्बोचार्ज्ड MPFI इंजन लगा है, जो लगभग 110 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 11.8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 16-इंच के एलॉय व्हील्स दिए हैं।

2/8कीमत: 5,86,990 रुपए से शुरू टाटा टियागो में 1.2-लीटर इनलाइन थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82bhp का पावर और 114Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्राहकों को इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल-फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, TPMS और ESC मिलेंगे। अब इसमें अपडेटेड LED हेडलाइट्स और DRLs मिलते हैं। इंटीरियर में नई कलर स्कीम है और मेलेंज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी है। इसमें 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है।

3/8कीमत: 6,29,990 रुपए टाटा टिगोर में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया है, जो पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में आता है। यह इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि CNG मोड में यह 74.47 PS पावर और 96.5 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। इसमें डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ LED हेडलैंप, 15 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, अलग-अलग फ्रंट आर्मरेस्ट, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ 7-इंच की इंफोटेनमेंट मिलता है।

4/8कीमत: 6,84,990 रुपए टाटा पंच CNG के इंजन को तो इसमें डुअल सिलेंडर सेटअप के साथ 1199cc, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो CNG पर 74hp का पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है। पेट्रोल वर्जन के विपरीत, इस वर्जन में ड्राइव मोड नहीं मिलता। ARAI द्वारा इस CNG कार के लिए 26.99km/kg के माइलेज का दावा किया गया है। इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

5/8कीमत: 6,99,900 रुपए इसमें 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें S वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स माउंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 15-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, सनरूफ, पैडल शिफ्टर (AMT केवल) और क्रूज कंट्रोल (पेट्रोल केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 19 km/l और CNG का माइलेज 27.1 km/kg है। इसमें डैशकैम, फ्रंट और रियर मडगार्ड, 8-इंच टचस्क्रीन के साथ ब्लूलिंक कनेक्टिविटी दी है।

6/8कीमत: 7,29,990 रुपए टाटा अल्ट्रोज को पावर देने के लिए एक CNG पावरट्रेन भी है, जिसमें यह इंजन 73bhp की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करने के लिए ट्यून किया जाता है। इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। यह केवल 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसमें 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीटों के साथ लेदर सिटिंग, 10.25 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.16 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सिस्टम दिया है।

7/8कीमत: 7,32,700 रुपए ग्रैंड i10 निओस में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह मैक्सिमम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं।

8/8कीमत: 7,81,700 रुपए हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG वर्जन भी होगा जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें साइड और कर्टन एयरबैग के साथ ग्राहकों को 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन मिलेगा।
