
BYD अट्टो 8 के फ्रंट में पतली इंटीग्रेटेड डे-टाइम-रनिंग लाइट्स और मैट्रिक्स-LED हेडलाइट्स मिलती हैं। इसमें डार्क C-पिलर और क्रोम-फिनिश वाला D-पिलर है, जो कार की लंबाई को देखने में ज्यादा बड़ा दिखाते हैं। इसके बैक में इल्युमिनिटेड होने वाले BYD लोगो मिलता है। इसे एरोडायनामिक लुक दिया गया है। जो इसकी रेंज बढ़ाने में मदद करता है।

2/7BYD अट्टो 8 की लंबाई 5040mm, चौड़ाई 1996mm और ऊंचाई 1760mm है। ये डाइमेंशन इसे पूरी तरह से फुल-साइज SUV क्लास में रखता हैं। वहीं, 7 पैसेंजर्स के साथ सामान के लिए भी काफी जगह मिलती है। इसके फ्रंट डोर के शुरुआती हिस्से पर एक शार्प क्रीज मिलती है, जो एक मजबूत शोल्डर लाइन में बदल जाती है।

3/7इसे दो ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में खरीद पाएंगे। इसमें रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव के ऑप्शन हैं। RWD एडिशन में एक सिंगल रियर मोटर है जो 462PS की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करती है, इससे कार 0 से 62mph की स्पीड सिर्फ 8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी 115kWh की बैटरी 405 मील यानी करीब 651Km की WLTP कम्बाइंड रेंज देती है।

4/7AWD में एक एक्स्ट्रा फ्रंट मोटर है, जो 775PS की पावर और 775Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इससे यह स्पोर्ट्स कार जैसी स्पीड देती है और महज 4.6 सेकंड में 0 से 62mph (0-100 km/h) की स्पीड पकड़ लेती है। इस वर्जन में भी RWD मॉडल जैसी ही बैटरी कैपेसिटी मिलती है और ज्यादा परफॉर्मेंस के बावजूद, इसकी WLTP कंबाइंड रेंज 374 मील (करीब 600Km) है।

5/7अट्टो 8 के दोनों वर्जन में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 26-इंच की वाइडस्क्रीन हेड-अप डिस्प्ले और 15.6-इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है, जिसमें गूगल नेविगेशन, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर के लिए गूगल इन-बिल्ट है। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलती है। फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर दिए हैं। थर्ड रो के पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए हैं।

6/7कार के अंदर 21-स्पीकर वाला DiSound ऑडियो सिस्टम मिलता है। फ्रंट में एक रेफ्रिजरेटर भी दिया है, जो -6°C तक ठंडा और 50°C तक गर्म कर सकता है। इसमें 50W के दो वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और दो 60W टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। कार में 270 लीटर बूट स्पेस मिलता है। वहीं, सीटों को फोल्ड करने के बाद ये 1960 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 136 लीटर का फ्रंक भी दिया है।

7/7फ्लैश चार्जिंग से अट्टो 8 की बड़ी 115kWh बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% और सिर्फ 9 मिनट में 10% से 97% तक चार्ज किया जा सकता है। यहां तक कि -30°C जैसे बहुत ठंडे टेम्परेचर में भी इसे 20% से 97% तक चार्ज करने में सिर्फ 12 मिनट लगते हैं।
