
BYD भारत में अपनी कारों की रेंज को फुल स्पीड से एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक के साथ प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल भी ला सकती है। इनमें 1200km से ज्यादा की टोटल रेंज वाली Seal U DM-i से लेकर नई इलेक्ट्रिक SUV Atto 2 और दमदार Leopard 8 तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

2/5यह भारत में कंपनी की DM-i प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी। बीवाईडी पहले ही भारत में DM-i टेक्नोलॉजी लाने को कन्फर्म कर चुकी है। टेस्ट कंडीशन में इसकी टोटल क्लेम्ड रेंज 1200km से ज्यादा है। Seal U DM-i में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 18.3kWh Blade Battery और इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलने की उम्मीद है। इसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज करीब 200km तक हो सकती है। फुल टैंक और पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ इसकी कुल रेंज 1200km से ज्यादा पहुंच सकती है। इसका लॉन्च 2026 के अंत तक होने की उम्मीद है।

3/5Atto 2 बीवाईडी की छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे भारत में Atto 3 के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इस एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में आएगी। इंटरनेशनल मॉडल बीवाईडी के e-Platform 3.0 पर बेस्ड है और अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल की क्लेम्ड रेंज करीब 420km है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर करीब 174bhp की पावर और 290Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। फीचर्स में बड़ी रोटेटिंग टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और Level 2 ADAS मिलने की उम्मीद है। भारत में इसे 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

4/5बीवाईडी की पॉप्युलर सील इलेक्ट्रिक सेडान का नेक्स्ट जेनरेशन भी भारत आ सकता है। नई सील में अपडेटेड e-Platform 3.0 Evo आर्किटेक्चर मिलने की उम्मीद है। इसका फास्टबैक जैसा डिजाइन बरकरार रह सकता है, लेकिन हेडलैंप, टेललैंप, बंपर और अलॉय व्हील्स में बदलाव किए जा सकते हैं। नई सील में बड़ा बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इंटरनेशनल मॉडल की क्लेम्ड रेंज करीब 705km तक हो सकती है। इसके अलावा इसमें ज्यादा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, बड़ा टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी कंफर्म नहीं हुई है।

5/5बीवाईडी भारत में अपनी दमदार Leopard 8 प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी भी ला सकती है। इस मॉडल का डिजाइन पेटेंट भारत में कराया जा चुका है। हालांकि, सिर्फ डिजाइन पेटेंट होने से इसका भारत में लॉन्च किया जाना कन्फर्म नहीं माना जा सकता। लेपर्ड 8 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का सेटअप मिलता है। इसमें 36.8kWh बैटरी पैक दिया गया है। हाइब्रिड सिस्टम का टोटल आउटपुट करीब 738bhp और 760Nm है। इसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज करीब 125km बताई जाती है। भारत में आने पर यह बीवाईडी की मौजूदा एसयूवी रेंज से काफी ऊपर पोजिशन होगी।
