
भारतीय ग्राहकों के बीच स्कूटरों की डिमांड बीते कुछ टाइम से लगातार बढ़ती ही जा रही है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल कर लिया है।

2/6बीते महीने होंडा एक्टिवा को कुल 2,55,815 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर एक्टिवा की बिक्री में 4.73 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। होंडा एक्टिवा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 76,000 से शुरू लगभग 91,000 रुपये तक जाती है।

3/6बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर रहा। जुपिटर ने अगस्त 2026 में 3.54 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,47,450 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। टीवीएस जुपिटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 74,000 से लेकर करीब 90,000 रुपये तक जाती है।

4/6बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस रहा। एक्सेस ने इस दौरान 14.39 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 69,558 यूनिट्स की सेल दर्ज की। सुजुकी एक्सेस 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 80,000 से 98,000 रुपये तक जाती है।

5/6बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 272.83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 52,248 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। बजाज चेतक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 96,000 से लेकर 1.35 लाख रुपये तक जाती है।

6/6बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवीएस आईक्यूब रहा। टीवीएस आईक्यूब ने इस दौरान 75.50 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 42,882 यूनिट्स की बिक्री की। टीवीएस आईक्यूब की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 95,000 से 1.75 लाख रुपये तक जाती है।
