
भारत में कई नई एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। इनमें हुंडई और होंडा की नई और अपडेटेड एसयूवी से लेकर महिंद्रा की सीएनजी और टाटा की 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। वहीं, BYD भी भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं इन 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

2/6हुंडई ने अपनी नई बेयॉन एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे अगले महीने इंडियन मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन करेगी। बेयॉन में क्रेटा वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसका सीएनजी वर्जन भी आने की उम्मीद है।

3/6होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की 6 अक्टूबर को एंट्री होने वाली है। इसमें पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय हल्के एक्सटीरियर अपडेट किए जाने की उम्मीद है। केबिन में नया इंटीरियर थीम और अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। जबकि, डैशबोर्ड का मौजूदा लेआउट फेसलिफ्ट में कंटिन्यू रहने की उम्मीद है। पावरट्रेन में बदलाव की संभावना कम है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जाता रहेगा। यह इंजन 121bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

4/6महिंद्रा अब तक फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कारों से दूर रही है, लेकिन बढ़ती सीएनजी डिमांड को देखते हुए कंपनी अब अपनी सीएनजी गाड़ी लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी XUV 3XO सीएनजी पर काम कर रही है। यह एसयूवी के लिए बड़ा अपडेट हो सकता है। इसका सीएनजी सेटअप 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल MPFI इंजन पर बेस्ड हो सकता है। यह इंजन पेट्रोल मोड में 111bhp और 200Nm का आउटपुट देता है। इसे लॉन्च के समय मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ लाए जाने की उम्मीद है।

5/6बीवाईडी सीलायन 6 भारत में कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी। इसे सीलायन 7 के मुकाबले ज्यादा फैमिली-फोकस्ड मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक का कॉम्बिनेशन मिलेगा। ग्लोबल मार्केट में इसमें 18.3kWh और 26.6kWh बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं। बीवाईडी का दावा है कि इसकी कंबाइन्ड रेंज 1,000km से ज्यादा हो सकती है। 18.3kWh बैटरी वाला वर्जन करीब 80-90km तक सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर चल सकता है।

6/6टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। सफारी ईवी कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, ईवी-स्पेसिफिक एयरो अलॉय व्हील, अपडेटेड बंपर और दूसरे डिजाइन बदलाव मिलने की उम्मीद है। वहीं, केबिन में भी सिएरा ईवी से इंस्पायर्ड कुछ चेंज किए जा सकते हैं। (Photo: Autocar)
