रत्न शास्त्र: हर किसी को सूट नहीं करता Pukhraj, जानें 5 साइड इफेक्ट्स

Yellow Sapphire Effects: पुखराज गुरु ग्रह से जुड़ा रत्न है जो कई फायदे देता है। हालांकि गलत तरीके और बिना सलाह से पहना गया पुखराज नुकसान भी बहुत पहुंचाता है।

Garima SinghJun 10, 2026 01:29 pm IST
1/7

हर किसी को सूट नहीं करता है पुखराज

ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार पुखराज का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति से होता है। हालांकि हर किसी को ये रत्न सूट नहीं करता है। अगर बिना किसी सलाह और सही नियम के बिना इसे पहना जाए तो ये अपना नेगेटिव असर भी छोड़ता है।

2/7

जिंदगी में आती हैं बाधाएं

रत्न शास्त्र के अनुसार अगर पुखराज सूट ना करें तो कड़ी मेहतन के बावजूद भी काम अटकते हैं। वहीं इसके चलते लोग अपनी प्लानिंग में भी खूब बदलाव करते हैं जिससे कई चीजें लेट होती जाती हैं।

3/7

बढ़ता है तनाव

अगर पुखराज गलत तरीके से या फिर गलत राशि के लोग पहन लेते हैं तो उनका मन बैचेन रहने लगता है। छोटी-छोटी बात पर चिंता होती है और फिर बिना किसी वजह के तनाव होता है।

4/7

पैसों की दिक्कत होती है शुरू

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि गलत रत्न पहनने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ होती है। फालतू के खर्चे बढ़ जाते हैं। वहीं पैसों से जुड़ा फैसला लेने में भी असमंजस की स्थिति बनती है।

5/7

रिश्तों में उतार-चढ़ाव

पुखराज सूट ना करे तो इसका असर रिश्तों पर साफ तौर पर देखने को मिलता है। परिवार के लोगों के साथ छोटी-छोटी बात पर मतभेद बढ़ते हैं। ऐसे समय में धैर्य रखना बेहतर होता है।

6/7

पुखराज का सेहत पर बुरा असर

रत्न शास्त्र के हिसाब से जिन लोगों को पुखराज सूट नहीं करता है उन्हें हमेशा थकान महसूस होगी। दिन भर सुस्ती छाई रहेगी। ऐसी स्थिति में सही जानकार से सलाह लेकर सही सॉल्यूशन निकालना जरूरी है।

7/7

पुखराज ना सूट करें तो करें ये काम

अगर पुखराज पहनने के बाद आपको ये सारे लक्षण महसूस होने लगे हैं तो इसे पहनना तुरंत बंद कर दें। इसके बाद किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। कुंडली दिखाकर अपने ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ही पुखराज पहनें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणरत्न शास्त्र: हर किसी को सूट नहीं करता Pukhraj, जानें 5 साइड इफेक्ट्स