Weekly Horoscope: 12-18 अप्रैल किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

14 अप्रैल को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य इस दौरान मेष राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा। जानिए 12-18 अप्रैल के बीच का समय...

Saumya TiwariApr 12, 2021 10:19 pm IST
1/13

14

14 अप्रैल को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य इस दौरान मेष राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा। जानिए 12-18 अप्रैल के बीच का समय आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल-

2/13

इस सप्ताह आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

3/13

वृषभ राशि वालों के हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। पूर्व में किए गए निवेश में लाभ हो सकता है। छोटी दूरी की यात्राओं का योग बन सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

4/13

रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। सप्ताह के अंत तक कोई खुशखबरी मिल सकती है। विदेश यात्रा का योग बन सकते हैं। जीवनसाथी संग रिश्ते मजबूत होंगे।

5/13

कर्क राशि के जातकों को मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश से बचें।

6/13

-

सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। धर्म स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं।

7/13

इस सप्ताह अपने कार्य पर फोकस करने की जरूरत है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। व्यापारियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

8/13

तुला राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह किसी मांगलिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। जीवन साथी संग रिश्ते मधुर होंगे।

9/13

सप्ताह की शुरुआत में नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। इस दौरान आपका भाग्योदय होगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

10/13

-

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग-दौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ रहेगा। इस दौरान धन ज्यादा खर्च हो सकता है। पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं पर धन व्यय हो सकता है।

11/13

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह विवेक से काम लेने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत बेवजह धन खर्च से मन दुखी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

12/13

इस सप्ताह आलस त्यागकर हाथ लगे अवसरों पर काम करने की जरूरत है। प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन सकते हैं। प्रेम-संबंधों में उतावले पन से बचें।

13/13

इस सप्ताह आलस त्यागकर हाथ लगे अवसरों पर काम करने की जरूरत है। प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन सकते हैं। प्रेम-संबंधों में उतावले पन से बचें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणWeekly Horoscope: 12-18 अप्रैल किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल