
पूजा घर में भगवान की मूर्तियां रखना आम बात है, लेकिन मूर्तियों की संख्या और इन की ऊंचाई के लिए कुछ खास नियम होते हैं। चलिए जानते हैं कि पूजा घर में रखी मूर्तियों की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए। साथ ही इससे जुड़े अन्य नियम भी जानते हैं।

2/8मूर्तियों की ऊंचाई का सीधा संबंध पूजा में ध्यान केंद्रित करने और सकारात्मक ऊर्जा से होता है। जब मूर्ति सही ऊंचाई पर रखी जाती है, तो पूजा करते समय आंखों का सीधा संपर्क भगवान की मूर्ति से होता है।

3/8वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का मंदिर छोटा है, तो 3 से 6 इंच की मूर्तियां उपयुक्त मानी जाती हैं। छोटी मूर्तियां कम जगह में भी उचित ऊर्जा का संचार करती हैं।

4/8वहीं, घर के बड़े मंदिरों के लिए 12 से 18 इंच की मूर्तियां आदर्श मानी जाती हैं। यह ऊंचाई पूजा स्थल को भव्यता देती है और भक्तिभाव बढ़ाती है।

5/8वहीं, घरों में 24 इंच से बड़ी मूर्तियां रखने की सलाह नहीं दी जाती है। यदि आप बड़ी मूर्तियां रखना चाहते हैं, तो उन्हें किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर रखना बेहतर होता है।

6/8वहीं, कुछ लोग पूजा घर में शिवलिंग रखते हैं। अगर आप रखते हैं तो ध्यान रखें कि शिवलिंग का आकार भी अंगूठे के बराबर ही होना चाहिए। इससे बड़ा शिवलिंग घर में नहीं रखना चाहिए।

7/8घर में मंदिर को हमेशा उत्तर-पूर्वी दिशा यानी ईशान कोण में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार मंदिर के लिए ये स्थान सबसे अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही मंदिर का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए।

8/8यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
