
आपने देखा होगा कि वास्तु के नाम पर लोग अपने घरों में तोड़फोड़ करवाने लगते हैं ताकि सही दिशा के हिसाब से चीजों को रखा जा सके। हालांकि वास्तु शास्त्र में तोड़फोड़ करना नहीं बताया जाता है। अगर नियम के हिसाब घर की दिशा सही नहीं है तो कुछ आसान से उपाय के जरिए आप स्थिति को कंट्रोल में कर सकते हैं। इससे लाभ भी मिलेगा और घर में तोड़फोड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। तो आइए जानते हैं कि आखिर पश्चिम दिशा की ओर बने घर में वास्तु के कौन से उपाय किए जा सकते हैं?

2/7वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा की ओर जो घर होते हैं वो बहुत ही शुभ होते हैं। हालांकि इसका ये मतलब नहीं कि बाकी दिशाओं में घर नहीं होंगे। ऐसा हो पाना संभव भी नहीं है। अगर आपका घर पश्चिम दिशा की ओर है तो आप मेनडोर में हल्का सा बदलाव करके पॉजिटिविटी ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसे घरों के मेनडोर का रंग डार्क नहीं होना चाहिए। ऐसे में आप मेनडोर पर हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम या फिर सिल्वर रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहेगी और यहां पर भारीपन सा भी महसूस नहीं होगा।

3/7पश्चिम दिशा में बने घर को लेकर एक मिथ ये है कि यहां पर कभी कुछ अच्छा नहीं हो सकता है। आप इन चीजों पर गौर ना करें क्योंकि डर जितना हावी होगा आपका दिमाग उसी दिशा में ही सोचेगा। धीरे-धीरे इसका ये असर होगा कि आपको हर चीज में ही नेगेटिविटी नजर आने लगेगी। अगर आपको घर में नेगेटिविटी ज्यादा महसूस हो तो आप मेनगेट की ओर पंचमुखी हनुमान की एक तस्वीर या मूर्ति लगा दें। एक घर में सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा।

4/7पश्चिम दिशा वाले घर की दहलीज पर अगर एक उपाय कर लिया जाए तो बाहर से आने वाली कोई भी नेगेटिव एनर्जी घर में एंट्री नहीं ले पाएगी। अगर आप ऐसे घर की दहलीज पर पीतल की एक पट्टी बनवा देंगे तो इससे आपका काम हो जाएगा। आप चाहे तो हल्दी या फिर सिंदूर से यहां पर स्वास्तिक का निशान भी बना सकते हैं।

5/7जो घर इस दिशा में होता है उसमें ज्यादातर चांस यही होते हैं कि किचन वास्तु के हिसाब से ना बना हो। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में बना किचन घर से सदस्यों की हेल्थ पर गलत प्रभाव डालती है। ऐसी स्थिति में आप चूल्हे के नीचे एक पत्थर रख देंगे तो इससे फायदा होगा। ऐसा करने से घर में मौजूद किसी भी तरह का दोष दूर हो जाता है। इस उपाय को करने के बाद आपको घर के अंदर तोड़फोड़ करने की भी जरूरत नहीं है।

6/7आप पश्चिम साइड की ओर जो घर हैं उनमें अगर पानी की टंकी की दिशा सही कर लें तो एनर्जी बदल जाएगी। वास्तु के अनुसार ऐसे घरों में पानी की टंकी हमेशा पश्चिम या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। इस उपाय से पैसों की स्थिति बेहतर होगी।

7/7अगर आप ऐसे घर के मेनगेट पर एक और उपाय कर लें तो रुका हुआ पैसा भी वापस आएगा और साथ ही घर में पॉजिटिविटी भी आएगी। आप बस हर शाम मेनगेट के पास तिल के तेल का दीया जला दें। इन सारे उपायों की मदद से आप पश्चिम दिशा वाले घर में बिना किसी भी तोड़फोड़ के पॉजिटिविटी ला सकते हैं। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
