Vastu Tips: घर में कौन सी चीजें 2-2 नहीं होनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को 2-2 होना सही नहीं माना जाता है। जानें आखिर ऐसी कौन सी चीजें हैं? 

Garima SinghSep 08, 2026 12:42 pm IST
Follow us on Google News
1/7

घर में ना रखें इन चीजों का पेयर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को जोड़ी में रखना अच्छा माना जाता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका 2-2 रखे जाना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की सुख-शांति के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी भंग होती है। जानिए आखिर ऐसी कौन सी चीजें हैं?

2/7

पूजा घर में दो शिवलिंग

वास्तु के नियम के अनुसार घर में 2 शिवलिंग नहीं होने चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर की एनर्जी बुरी तरह से बिगड़ती है। दो शिवलिंग के अलावा गणेश जी की दो मूर्तियां और दो शालिग्राम भी नहीं होने चाहिए। इसे वास्तु में बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।

3/7

एक कमरे में 2 घड़ी

नियम के हिसाब से एक ही कमरे में दो घड़ी नहीं होनी चाहिए। वहीं अगर दोनों घड़ियों में समय हल्का सा भी इधर-उधर हुआ तो इसे और भी खराब संकेत माना जाता है। मान्यता के हिसाब से ऐसी घड़ियों के कमरे में होने से आपसी मनमुटाव खूब बढ़ता है। साथ ही हर जरूरी काम में रुकावट पैदा होने लगती है।

4/7

घर में ना हो 2 मुख्यद्वार

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नियम के हिसाब से घर में दो-दो मुख्य द्वार नहीं होने चाहिए। वास्तु में इसे सही नहीं माना जताा है। मान्यता है कि इससे घर में मनी फ्लो प्रभावित होती है और पैसों का टिकना मुश्किल हो जाता है।

5/7

ना रखें साथ में 2 झाड़ू

नियम के हिसाब से घर में कभी भी दो झाड़ू साथ में ना रखें। वास्तु में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इन्हें घर में एक साथ एक ही जगह नहीं रखना चाहिए।

6/7

शीशे ना हो आमने सामने

इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में शीशा आमने सामने ना लगा है। मान्यता है कि इससे घर का माहौल बुरी तरह से प्रभावित होता है और इसका असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर में कौन सी चीजें 2-2 नहीं होनी चाहिए?