Vastu Tips: घर में पड़ी है सूखी तुलसी? फेंकने की ना करें गलती! बस 1 लकड़ी बदलेगी तकदीर, खिंचा चला आएगा पैसा

क्या आप जानते हैं कि सूखी तुलसी की लकड़ी में भी मां लक्ष्मी का वास होता है। तो ऐसे में इसे फेंकने की गलती ना करें। आइए जानते हैं कि सूखी हुई लकड़ी के उपाय से घर में बरकत कैसे लाई जा सकती है? 

Garima SinghApr 24, 2026 11:19 am IST
1/7

घर में नेगेटिविटी लाएगी सूखी तुलसी?

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूख गया है और आपको लग रहा है कि ये अच्छा संकेत नहीं है। तो घबराने की जरूरत नहीं है और ना ही इस पौधे को फेंकने की जरूरत है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। ऐसे में इसकी सूखी लकड़ियां भी बेकार नहीं होती हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो यही सूखी तुलसी आपके घर में सुख-शांति और बरकत ला सकते हैं। कई लोग इसे अपशकुन मानकर फेंक देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखी हुई तुलसी बहुत ही काम की चीज है। तो आइए जानते हैं कि सूखे हुई तुलसी के पौधे को सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करना है?

2/7

मंदिर में रख दें तुलसी की लकड़ी

सुनने में ये जितना आसान है उतनी ही आसानी से ये लाभ भी देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप तुलसी की लकड़ी को घर के मंदिर में रख देंगे तो पहले तो वो उस जगह को अपनी एनर्जी से शुद्ध कर देगा। इसके बाद वो घर में पॉजिटिविटी ले आएगा। इसकी मौजूदगी से आप जो पूजा करेंगे उसमें चार चांद भी लगेंगे। माना जाता है कि इस उपाय से घर में शांति आती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती चली जाती है।

3/7

तुलसी के सूखे फूल से आएगा खूब पैसा?

अगर आपको ऐसा लगता है कि खर्चा बहुत हो रहा है या फिर तमाम कोशिश के बाद भी घर में पैसा टिक नहीं रहा है तो आप ये वाला उपाय कर सकते हैं। आपको करना क्या है कि सूखी हुई तुलसी के फूल को इकट्ठा करना है। अब इसे लाल कपड़े में बांध लें। इसे आप तिजोरी या फिर ऐसी जगह रख देंगे जहां आप कैश वगैरह रखते हैं तो ये घर में बरकत लाएगा। साथ ही इस उपाय से घर में पैसा भी रुकने लगेगा।

4/7

दीए में डाल दें तुलसी की लकड़ी

घर की पूजा के दौरान दीया जलाना आम है। कई लोग शाम के समय घर के मेनडोर पर दीया जलाते हैं। अगर आपको घर में भारीपन सा महसूस होने लगा है तो आप इस उपाय को कर सकते हैं। बस आपको इस दीए में तुलसी की लकड़ी डालनी है। इससे ना सिर्फ मन को शांति मिलेगी बल्कि आपको तुरंत ही घर में पॉजिटिव एनर्जी महसूस होगी।

5/7

हवन में करें तुलसी की लकड़ियों का इस्तेमाल

तुलसी की सूखी लकड़ियों में ऐसी एनर्जी है कि वो घर की बुरी से बुरी एनर्जी को हटा सकती हैं। वास्तु के अनुसार हवन में अगर सूखी तुलसी की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही घर का माहौल पवित्र और शुद्ध हो जाता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि घर में बेवजह का तनाव या परेशानी बार-बार हो रही है तो आप इस उपाय को जरूर करें।

6/7

मेनडोर और तुलसी वाला आसान वास्तु उपाय

आप तुलसी की सूखी हुई लकड़ियों को घर के मेनडोर पर बांध सकते हैं। ये वास्तु का बहुत ही आसान सा उपाय है। मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी बाहर जाती है। साथ ही बाहर से आने वाली नेगेटिविटी इसकी मदद से चौखट पर ही रह जाती है। इसे आप अपने घर के सुरक्षा कवच के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

7/7

सूखी तुलसी दूर करेगा बैचेनी

अगर आपको बैचेनी से महसूस होती है तो आप घर के कोने में तुलसी की सूखी लकड़ियों को रख सकते हैं। वहीं जब घर बन रहा हो तो इसे कॉलम में डालने की कोशिश करें। इससे ना तो आपको बैचेनी होगी और ना ही घर में भारीपन सा महसूस होगा। अबसे आप सूखी तुलसी के पौधे को बेकार ना समझें। ना ही इसे बेकार समझकर फेंके। सूखी तुलसी का एक छोटा सा उपाय भी आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकता है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर में पड़ी है सूखी तुलसी? फेंकने की ना करें गलती! बस 1 लकड़ी बदलेगी तकदीर, खिंचा चला आएगा पैसा