वास्तु शास्त्र: घर में किए गए ये 5 सिंपल बदलाव दूर करेंगे पैसों की दिक्कत

Vastu Tips for Money Flow: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में कुछ आसान से बदलाव किए जाए तो पैसों की तंगी दूर की जा सकती हैं। जानें वो कौन से उपाय हैं जिनके जरिए जिंदगी में पैसों का फ्लो बढ़ाया जा सकता है?

Garima SinghOct 06, 2026 11:02 pm IST
Follow us on Google News
1/7

वास्तु के उपाय दूर करेंगे पैसों की दिक्कत

अगर आपके साथ ऐसा बार-बार होता है कि पैसा टिक नहीं पा रहा है तो परेशान ना हो। अपने मनी मैनेजमेंट को सुधारने के साथ ही आप वास्तु के कुछ आसान से उपाय भी कर सकते है। वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि घर में किए गए छोटे से बदलाव जिंदगी में मनी फ्लो को बढ़ाते हैं। तो जानें घर में किए गए कौन से 5 बदलाव बरकत ले आते हैं?

2/7

हल्का रखें घर का ईशान कोण

वास्तु शास्त्र में इस दिशा को बहुत ही अहमियत दी जाती है। उत्तर-पूर्व दिशा को ही वास्तु में ईशान कोण कहा जाता है। कोशिश यही करनी चाहिए कि इस दिशा में कोई भी भारी सामान जैसे अलमारी या लोहे की चीज ना रखी जाए। इस दिशा को देवी-देवताओं का कहा जाता है। अगर यहां पर पानी का बाउल या फिर तुलसी का पौधा रखा जाए तो इसे काफी शुभ मानते हैं।

3/7

घर की उत्तर दिशा को रखें साफ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। कोशिश करें कि यहां पर फालतू का कोई सामान ना पड़ा हो। साथ ही नियमित रूप से इस दिशा की सफाई भी जरूरी है। इस दिशा में अगर फाउंटेन वाला डेकॉर आइटम यहां रखा जाए तो इसे मनी फ्लो के लिए बहुत ही अच्छा उपाय माना जाता है।

4/7

घर का मुख्य द्वार हमेशा रखें साफ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रहना चाहिए। इसे नियमित रूप से साफ करते रहें। साथ ही कोशिश करें कि सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार पर दीया जरूर जलाएं। इसके अलावा यहां पर कभी भी गंदगी ना होने दें और ना ही यहां पर जूते-चप्पल रखें।

5/7

सही दिशा में रखें घर की तिजोरी

वास्तु शास्त्र में ये माना जाता है कि घर की तिजोरी हमेशा सही दिशा में होनी चाहिए। नियम के हिसाब से इसे हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप तिजोरी को ऐसे रखें कि उसका दरवाजा या तो उत्तर दिशा की ओर खुलें या फिर पूर्व दिशा की ओर खुले।

6/7

बाथरूम और किचन में टपकता नल ठीक करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किचन या फिर बाथरूम में नल टपक रहा है तो ये अच्छा साइन नहीं है। अगर पानी की बर्बादी ऐसे की जाए तो माना जाता है कि इससे पैसों भी पानी की तरह ही बहता जा रहा है यानी पैसा हमारी जिंदगी में टिकेगा ही नहीं।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: घर में किए गए ये 5 सिंपल बदलाव दूर करेंगे पैसों की दिक्कत