
वास्तु शास्त्र में घर पर टीवी रखने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, टीवी को सही दिशा में रखने से न केवल परिवार में सामंजस्य बना रहता है, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। वहीं गलत दिशा में टीवी रखने से जीवन में कई तरह की मुसीबतें भी आ सकती हैं।

2/8वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसे बेडरूम में टीवी नहीं रखना चाहिएष अगर आप अपने बेडरूम में टीवी रखना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें।

3/8यदि आप टीवी को बेड के ठीक सामने रखते हैं, तो उसे एक कपड़े से ढककर रखें ताकि उसमें आपकी परछाई न दिखाई दे। क्योंकि ऐसा न करने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

4/8वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप एक स्टूडेंट या फिर किसी पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए पूर्व दिशा की ओर टीवी देखना सबसे शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में टीवी देखने से न केवल एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।

5/8अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो टीवी को उत्तर दिशा में रखना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है।

6/8वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टीवी रखने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। इस दिशा को यमराज की दिशा कहा गया है।

7/8ऐसे में यदि आप टीवी को इस दिशा में रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, आपसी रिश्तों में तनाव भी बढ़ सकता है।

8/8यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
