Vastu Tips: गिफ्ट में देना चाहते हैं पर्स? ना करें 4 बड़ी गलतियां

क्या आप किसी को गिफ्ट में पर्स देने की प्लानिंग कर रहे हैं? वैसे तो पर्स को बतौर गिफ्ट देना सही नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आप देना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आपको किन गलतियों से बचना है? 

Garima SinghAug 29, 2026 06:48 pm IST
Follow us on Google News
1/6

गिफ्ट में पर्स देते वक्त ना करें ये गलतियां

वास्तु शास्त्र में लगभग हर एक चीज से जुड़े कोई ना कोई नियम हैं। गिफ्ट करने से जुड़े तरीकों और चीजों को लेकर भी शास्त्र में कुछ ना कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आप किसी को गिफ्ट के तौर पर पर्स देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानें आपको किन तरह की गलतियों को करने से बचना है?

2/6

गिफ्ट में ना दें खाली पर्स

नियम के हिसाब से कभी भी किसी को खाली पर्स ना दें। शास्त्रों में इसे अशुभ माना जाता है। जब भी आप किसी को पर्स दें तो इसमें एक सिक्का या फिर एक नोट रख दें। इसे शुभता के तौर पर देखा जाता है। मान्यता है कि इससे सामने वाली की जिंदगी में खूब बरकत आता है।

3/6

काले और गहरे रंग के पर्स ना दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार गहरे रंग के पर्स किसी को भी गिफ्ट देने से बचना चाहिए। ऑप्शन के तौर पर आप लाल, हरे, भूरे और गोल्डन रंग के पर्स को बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। ये रंग वास्तु शास्त्र में शुभ माने जाते हैं।

4/6

ना दें ऐसा पर्स

भूलकर भी किसी को ऐसा पर्स ना दें जिसकी क्वालिटी खराब हो या फिर वो कहीं से भी कटा-पिटा हो। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि जो भी पर्स आप गिफ्ट में दे रहे हैं वो साफ और अच्छी क्वालिटी वाला हो।

5/6

उधार लेकर कभी गिफ्ट ना करें पर्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी उधार लेकर पर्स ना दें। माना जाता है कि ऐसा करने से सामने वाले को आने वाले समय में पैसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

6/6

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: गिफ्ट में देना चाहते हैं पर्स? ना करें 4 बड़ी गलतियां