गलती से भी घर में यहां ना रखें दवाइयां, वरना पीछा नहीं छोड़ेंगी बीमारियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर चीज का अपना स्थान होता है। दवाइयां भी इसका अपवाद नहीं हैं। अगर इन्हें गलत जगह रख दिया जाए, तो ना सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि घर में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। गलत जगह दवाओं को कहीं भी रख देते हैं, जिससे वास्तु दोष बढ़ता है और बीमारियां लौट आती हैं।

Navaneet RathaurJul 14, 2026 03:30 pm IST
1/8

दवाइयां रखने का वास्तु महत्व

वास्तु शास्त्र कहता है कि दवाइयां स्वास्थ्य से जुड़ी वस्तु हैं, इसलिए इनका स्थान बहुत संवेदनशील होता है। सही जगह पर रखी दवाएं तेजी से असर करती हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखती हैं। वहीं गलत जगह पर रखी दवाएं ना सिर्फ अपना असर कम कर देती हैं बल्कि पूरे घर के वातावरण को प्रभावित कर सकती हैं।

2/8

रसोईघर में दवा रखना घातक

रसोई घर में दवाइयां रखना वास्तु की दृष्टि से सबसे गलत माना जाता है। यहां आग और पानी की ऊर्जा होती है, जो दवाओं की प्रकृति के विपरीत है। इससे घर के सदस्यों को बार-बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और आर्थिक तंगी भी बढ़ सकती है।

3/8

बाथरूम कभी ना रखें

स्नानघर में दवाइयां रखना वास्तु दोष को और बढ़ाता है। इस जगह नकारात्मक ऊर्जा का बहाव ज्यादा होता है। यहां रखी दवाएं अपना असर उल्टा कर सकती हैं और बीमारी को लंबा खींच सकती हैं। वास्तु विशेषज्ञ इसे पूरी तरह वर्जित मानते हैं।

4/8

सिरहाने या बिस्तर के पास दवा रखना गलत

बहुत से लोग दवा को सिरहाने या बिस्तर के पास रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से राहु-केतु का प्रभाव बढ़ता है। इससे नींद खराब होती है, मानसिक तनाव बढ़ता है और बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती। दवा को हमेशा बिस्तर से दूर रखें।

5/8

डाइनिंग टेबल पर दवा रखने से बचें

खाने की मेज पर दवा रखना वास्तु की दृष्टि से अशुभ है। इससे घर के सदस्यों को बार-बार बीमार पड़ने की शिकायत रहती है। भोजन और दवा दोनों की ऊर्जा अलग-अलग होती है, इन्हें एक साथ रखने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

6/8

ईशान कोण में दवाइयां रखना वर्जित

घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) देवताओं का स्थान माना जाता है। यहां दवाइयां रखने से स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। इस कोने को पूरी तरह स्वच्छ और पवित्र रखना चाहिए।

7/8

दवाइयां कहां रखनी चाहिए?

दवाइयां रखने के लिए अलमारी या दराज सबसे उत्तम स्थान है। इन्हें ऊंचाई पर रखें, ताकि बच्चों की पहुंच से दूर रहें। इससे दवाएं सुरक्षित रहती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

8/8

सही दिशा में रखने से मिलता है लाभ

दवाइयां उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में रखी दवाएं जल्दी असर करती हैं और बीमारी शीघ्र ठीक होती है। ग्लास या लकड़ी के डिब्बे में रखने से ऊर्जा और संरक्षित रहती है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणगलती से भी घर में यहां ना रखें दवाइयां, वरना पीछा नहीं छोड़ेंगी बीमारियां