वास्तु शास्त्र: मनी प्लांट लगाते हुए आप तो नहीं कर रहे ये गलती?

Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट घर के लिए बहुत ही शुभ और लकी मानते हैं। हालांकि इसे लगाते हुए कुछ गलतियां है जो कॉमन हैं और इस पर लोगों का ध्यान भी ज्यादा नहीं जाता है।

Garima SinghOct 08, 2026 09:37 pm IST
Follow us on Google News
1/7

मनी प्लांट लगाते हुए रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लकी तो बहुत होता है लेकिन अगर इसे ठीक से ना लगाया जाए तो ये उतना असरदार नहीं होता है। इससे जुड़ी एक छोटी सी गलती ना सिर्फ पौधे की ग्रोथ को प्रभावित करेगी बल्कि इससे घर का माहौल भी बिगड़ने का डर रहेगा। तो चलिए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी कॉमन गलतियों के बारे में।

2/7

गलत दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट

नियम के हिसाब से मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण में नहीं लगाया जाता है जबकि ये दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। हालांकि मनी प्लांट के लिए इसे सही नहीं मानते हैं। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा को ग्रोथ से जोड़कर देखा जाता है।

3/7

मनी प्लांट की बेल का रखें ध्यान

इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन पर ना लटके। इसे वास्तु में सही नहीं मानते हैं। अगर आप बेल को सहारा देकर ऊपर की ओर रखेंगे तो इसे ग्रोथ का साइन माना जाता है।

4/7

मनी प्लांट के पीले पत्ते तुरंत हटा दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पीले और मुरझाए पत्ते घर की एनर्जी को खराब करते हैं और फिर इससे माहौल खराब होता है। ऐसे में इन्हें नियमित रूप से हटाया जाना चाहिए।

5/7

चोरी करके ना लगाएं मनी प्लांट

मनी प्लांट को लेकर एक मिथ है कि अगर इसे चोरी करके लगाया जाए तभी ये फलता-फूलता और अपना असर दिखाता है। आप पौधा नर्सरी से ला सकते हैं। पौधे की देखभाल ध्यान से करने की कोशिश करें।

6/7

गंदे पानी में ना रहने दें मनी प्लांट

अगर आपने मनी प्लांट पानी में लगाया है तो इसे समय-समय पर साफ करते रहें। पानी को सही समय पर बदल लें। कई लोग हफ्ते भर इसका पानी बदलते है जोकि सही तरीका नहीं है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: मनी प्लांट लगाते हुए आप तो नहीं कर रहे ये गलती?