Vastu Tips : घर के मुख्य द्वार पर रखें 6 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से खूब बढ़ेगी दौलत

Vastu Tips: घर का मुख्य दरवाजा एनर्जी का सोर्स माना जाता है। एनर्जी पॉजिटिव हो या नेगेटिव घर में मुख्य द्वार से प्रवेश करती है। ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ वस्तुओं को रखने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। 

Shrishti ChaubeyAug 22, 2026 09:10 pm IST
Follow us on Google News
1/7

मुख्य द्वार का वास्तु नियम

घर का मुख्य दरवाजा एनर्जी का सोर्स माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ चीजें रखने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। एनर्जी पॉजिटिव हो या नेगेटिव घर में मुख्य द्वार से प्रवेश करती है। ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ वस्तुओं को रखने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

2/7

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर के मुख द्वार के पास तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें की ये पौधा सूखने या सड़ने न पाए। सुबह-शाम तुलसी जी के समक्ष दीपक भी जरूर जलाएं।

3/7

सूर्य यंत्र

घर के मेन दरवाजे पर सूर्य का यंत्र लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर को बुरी नजर या नेगेटिव एनर्जी से बचाया जा सकता है।

4/7

स्वास्तिक का चिन्ह

हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ में स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है। इसलिए अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

5/7

घोड़े की नाल

घर के लिए घोड़े की नाल बेहद लकी मानी जाती है। घोड़े की नाल को हमेशा मुख्य द्वार के ऊपरी भाग में लगाया जाता है। इससे गुड लक बना रहता है।

6/7

तोरण लगाएं

आम के पत्तों का तोरण बनाकर मुख द्वार पर लगाएं। ध्यान रखें की तोरण में इस्तेमाल किए गए पत्ते हरे- भरे होने चाहिए न की कटे-फटे। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

7/7

दीपक जलाएं

घर के मुख्य द्वार पर शाम के वक्त रोज दीपक जलाएं, जिससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश कर सके। धार्मिक मान्यता है शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips : घर के मुख्य द्वार पर रखें 6 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से खूब बढ़ेगी दौलत