
वास्तुशास्त्र की मान्यता के अनुसार खाना खाने के नियमों को जरूर फॉलो करना चाहिए। आप कहां बैठकर खाते हैं और किस तरह से खाते हैं इसका असर घर की एनर्जी पर पूरी तरह से पड़ता है। जानें घर में किन जगहों पर बैठकर नहीं खाना चाहिए?

2/7वास्तुशास्त्र के अनुसार बेड पर बैठकर खाना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। साथ ही ऐसा करने से नींद बुरी तरह से प्रभावित होती है और इसका बुरा असर मानसिक शांति पर भी पड़ता है।

3/7वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के पास बैठकर खाना खाने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। यहां पर खाना खाने से घर की पॉजिटिव एनर्जी प्रभावित होती है। मान्यता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि बुरी तरह से प्रभावित होती है।

4/7वास्तुशास्त्र के नियम के हिसाब से बाथरूम के सामने या फिर इसके आसपास खाना नहीं खाना चाहिए। वास्तु मान्यता के अनुसार यहां पर खाना खाने से घर का माहौल खराब होता है और इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

5/7नियम के हिसाब से हमेशा साफ और सही बर्तन में ही खाना खाएं। वास्तु मान्यता के अनुसार टूटे हुए बर्तन या फिर गंदी जगह पर खाना खाना वास्तुशास्त्र में अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की सुख-शांति बुरी तरह से प्रभावित होती है।

6/7वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस कमरे में कम रोशनी हो वहां बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें आप हमेशा साफ-सुथरी वाली जगह और अच्छी रोशनी में ही खाना खाने की कोशिश करें। ये स्वास्थ्य के साथ-साथ पॉजिटिव माहौल के लिए अच्छा माना जाता है।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
