Vastu Tips: घर में कछुआ पालना चाहिए या नहीं? जानें सही तरीका

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुए को रखना काफी शुभ माना जाता है। जानिए कछुए को घर में रखने के लिए वास्तु के क्या नियम हैं?

Garima SinghSep 05, 2026 03:39 pm IST
Follow us on Google News
1/6

घर में कछुआ रखना शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुए को रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इनकी मौजूदगी से घर में शांति बनी रहती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसे पॉजिटिव एनर्जी से भी जोड़कर देखा जाता है।

2/6

जिंदा कछुआ पालें या नहीं?

वैसे तो आप इन्हें घर में रख सकते हैं। हालांकि वास्तु के अनुसार आप इनकी जगह अगर पीतल या फिर तांबे के कछुए को रखेंगे को ये काफी शुभ होता है। ऑप्शन के तौर पर स्फटिक या फिर चांदी के कछुए को भी घर में रखा जा सकता है।

3/6

इस दिशा में रखें कछुआ

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कछुए को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु में इसे ईशान कोण कहा जाता है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में भी इसे रख सकते हैं। मान्यता है कि इस दिशा में कछुए को रखने से घर में पॉडिटिविटी के साथ-साथ स्टेबिलिटी आती है।

4/6

पानी में रखें धातु वाला कछुआ

नियम के हिसाब से धातु या फिर स्फटिक वाले कछुए को हमेशा साफ पानी में ही रखें। बस ध्यान रखें कि इस पानी को समय-समय पर बदलते और साफ करते रहें। कछुआ जिस बर्तन में है उसका गंदा होना सही नहीं माना जाता है।

5/6

इस तरफ हो कछुए का मुंह

अगर आप घर में धातु का कछुआ रख रहे हैं तो इसका मुंह हमेशा घर की अंदर की ओर होना चाहिए। वास्तु मान्यता है कि इससे घर में बरकत आती है और हर चीज सही दिशा में आगे बढ़ती है।

6/6

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर में कछुआ पालना चाहिए या नहीं? जानें सही तरीका