
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में घर में इसे कहीं भी रखने की बजाय सही दिशा में रखना जरूरी होता है। मान्यता है कि गलत जगह पर रखी हुई झाड़ू हमारी जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जानिए झाड़ू को कहां-कहां नहीं रखना चाहिए?

2/7वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा का संबंध देवी-देवताओं से जुड़ा माना जाता है। इसी वजह से इस दिशा में झाड़ू रखना सही नहीं माना जाता है।

3/7वास्तुशास्त्र नियम के हिसाब से किचन में झाड़ू रखना सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। साथ ही इसका बुरा असर घर की सुख-समृद्धि पर भी पड़ता है।

4/7नियम के हिसाब से बेडरूम में झाड़ू को रखना सही नहीं माना जाता है। वास्तु मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के बीच हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। साथ ही इसकी वजह मानसिक परेशानी भी बार-बार होती है।

5/7आमतौर पर लोग झाड़ू को कहीं पर भी रख देते हैं। इस बात को लेकर लोग ज्यादा सोचते नहीं हैं। हालांकि वास्तु के हिसाब से झाड़ू को कभी भी पूजा घर या फिर मुख्य दरवाजे के आसपास तो बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।

6/7वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को रखने के लिए सही दिशा दक्षिण-पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा बेहतर होती है। इसके अलावा झाड़ू को ऐसी जगह रखें जहां पर किसी की नजर बार-बार ना पड़ें। नियम के हिसाब से झाड़ू को हमेशा लिटाकर ही रखना चाहिए।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
