Vastu Tips: घर की बालकनी में कौन से पौधे लगाने चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बालकनी में बहुत ही सोच-समझकर पौधे लगाने चाहिए। जानिए नियम के हिसाब से बालकनी के लिए कौन सा पौधा परफेक्ट होता है? 

Garima SinghSep 02, 2026 06:39 pm IST
1/7

बालकनी के लिए परफेक्ट पौधे

बालकनी में पौधे सिर्फ हरियाली या सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं होते हैं। वास्तु के अनुसार अगर यहां पर सही पौधे रखें जाएं और उनकी सही दिशा का ख्याल रखथा जाए तो इससे घर का माहौल अच्छा और पॉजिटिव रहता है। जानिए बालकनी में कौन सा पौधा कहां रखना शुभ माना जाता है?

2/7

बालकनी में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु नियम के अनुसार तुलसी को बालकनी की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। वास्तु में इसे बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा नेगेटिव एनर्जी को कम करता है और इससे घर में शांति का माहौल बना रहता है।

3/7

मनी प्लांट बढ़ाएगा बालकनी की रौनक

वास्तु नियम के अनुसार अगर मनी प्लांट को सही तरीके से रखा जाए तो ये घर में बरकत ले आता है। बस इसे बालकनी में दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर ही रखें। इस बात का ध्यान रखें कि इसकी बेल नीचे की ओर ना फैलें। जब ये ऊपर की ओर चढ़ता है तो ये शुभ माना जाता है।

4/7

बालकनी में लगाएं लकी बैम्बू

वास्तु शास्त्र में लकी बैम्बू को बहुत ही शुभ मानते हैं। इसे बालकनी में हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। इसे हमेशा छोटे गमले या फिर कांच के बाउल में रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति आती है और घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है।

5/7

शमी का पौधा बालकनी में लगाएं

शमी का पौधा भी आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं। बस इसे लगाते वक्त सही दिशा का ध्यान रखें। नियम के अनुसार शमी का पौधा हमेशा पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम हिस्से में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इससे घर का तनाव और आपसी कलह कम होने लगता है। बस इसे साफ जगह पर रखने की कोशिश करें।

6/7

बालकनी के लिए परफेक्ट है अपराजिता का पौधा

नीले फूलों वाली अपराजिता की बेल घर के लिए शुभ मानी जाती है। इसे हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यता है कि इससे घर में पैसों की स्थिति सुधरती है और रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर की बालकनी में कौन से पौधे लगाने चाहिए?