
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे खास माना जाता है। ऐसे में यहां पर कुछ ऐसे पौधे लगाए जाने चाहिए जो घर में शांति और सुख-समृद्धि लेकर आएं। जानें आखिर शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर कौन-कौन से पौधे लगाने चाहिए?

2/7मुख्य द्वार के पास तुलसी के पौधे को भी रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा काफी हद तक दूर होती है और आसपास का माहौल शांत और सकारात्मक बनता है जिससे मन खुश रहता है।

3/7वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट को मनी फ्लो और बरकत से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इसे अगर मुख्य द्वार पर सही से रखा जाए तो घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और तरक्की के रास्ते भी खुलने लगते हैं।

4/7शमी का पौधा भगवान शिव का सबसे प्रिय पौधा माना जाता है। इसे शनिदेव से भी जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र मान्यता है कि इस पौधे को अगर मुख्य द्वार पर रखा जाए तो घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर की नेगेटिविटी काफी हद तक दूर होती है।

5/7नियम के हिसाब से आप मुख्य द्वार पर एरेका पाम का पौधा भी लगा सकता है। ये घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ फ्रेशनेस वाली फील भी देता है। मान्यता है कि इस घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

6/7वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कैक्टस, गुलाब, मदार और आक वगैरह के पौधे भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए। साथ ही यहां पर मुरझाएं और सूखे पौधे भी ना रखें। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और माहौल खराब होता है।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
