
वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को बहुत ही अहम माना जाता है। लोग डेकॉर के लिए यहां पर कई तरह के पौधे लगाते हैं। हालांकि इन्हें लगाते वक्त सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। जानें आखिर इस जगह पर कौन से पौधे लगाने शुभ नहीं माने जाते हैं? कुछ पौधों को लेकर मान्यता है कि इन्हें मुख्य द्वार पर रखने से घर में कलह की स्थिति बार-बार बनती है।

2/7घर के मुख्य द्वार पर गलती से भी कांटेदार पौधा ना लगाएं। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि इस तरह के पौधे घर में नेगेटिविटी ले आते हैं। ऐसे में घर में हमेशा तनाव और कलह की स्थिति बनी रहती है। डेकॉर के नाम पर इसे मुख्य द्वार पर रखना सही नहीं है।

3/7घर के बाहर इमली का पौधा लगाना भी सही नहीं माना जाता है। देखने में ये पौधा सुंदर दिखता है लेकिन इसे मुख्य द्वार पर लगाने की गलती ना करें। वास्तु मान्यता है कि इससे घर की शांति भंग हो जाती है।

4/7वास्तु शास्त्र में इन पौधों को शुभ नहीं माना जाता है। जिन पौधों से दूध की तरह लिक्विड निकलता है इन्हें मुख्य द्वार पर लगाने से बचना चाहिए। दरअसल इन पौधों को तनाव से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इन पौधों की वजह से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

5/7कई बार ध्यान ना जाने की वजह से मुख्य द्वार पर ऐसा पौधा लगा रह जाता है जो सूख चुका होता है। इन पौधों को मुख्य द्वार पर कभी नहीं रखना चाहिए। अगर कोई पौधा सूख रहा है उसे तुरंत वहां से हटा दें।

6/7मुख्य द्वार पर आप हमेशा हरे-भरे पौधे ही रखें। कोशिश करें कि गमलों की सफाई हमेशा होती रहे। जो भी सूखे पत्ते हो उन्हें हटा दें। साथ ही इस बात का पूरा ख्याल रखें कि मुख्य द्वार से आते-जाते हुए पौधे किसी के लिए रुकावट ना बनें।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
