
घर एक ऐसी जगह या स्थान है जहां व्यक्ति सबसे ज्यादा शांति और सुकून महसूस करता है। लेकिन कई बार घर में कुछ छोटी-छोटी गड़बड़ियां होती हैं, जिन पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। वास्तु के अनुसार, घर की छोटी-छोटी गड़बड़ियों को नजरंदाज करने या ध्यान नहीं देने से जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं। जानें वास्तु के अनुसार, घर में सुख-शांति और खुशहाली के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

2/8वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कभी अंधेरा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इसे कभी गंदा नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि अगर घर का मेनगेट आकर्षक या रंग-रोगन वाला नहीं होता है, तो घर में रहने वाले सदस्यों के करियर में आगे बढ़ने के अवसर कम हो जाते हैं। वास्तु के अनुसार, मेनगेट के भद्दा होने पर घर के लोगों को अच्छे और बेहतर अवसरों के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है।

3/8घर में बिना वजह टोटियों से पानी का बहना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पानी की बर्बादी वास्तु दोष का एक कारण बन सकती है। मान्यता है कि घर में ऐसा होने से परिवार के लोगों को स्वास्थ्य की समस्याएं लगी रहती हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

4/8अगर आप घर में पुराने कपड़े और जूते रखते हैं, जिन्हें आप कभी और किसी तरह का कोई इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो यह कुंडली में राहु की स्थिति को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार घर में अनुपयोगी या बेकार की चीजों को जमा करने से घर में बीमारियां और आर्थिक परेशानी बढ़ती हैं।

5/8वास्तु के अनुसार, घर में दरवाजों का ठीक तरह से बंद नहीं होना वास्तु दोष का कारण माना जाता है। अगर घर के दरवाजे बंद करते या खोलते समय आवाज करते हैं, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे मानसिक परेशानी बढ़ती है और धन की हानि हो सकती है।

6/8अगर घर में बहुत सारे चित्र या पेंटिंग लगे हुए हैं, जो कि खराब स्थिति में हैं, तो उन्हें फौरन घर से बाहर निकाल देना ही बेहतर होता है। वास्तु के अनुसार, घर में लगी खराब या फटे-पुराने पोस्टर वाद-विवाद का कारण बनते हैं। इससे रिश्ते प्रभावित होते हैं। परिवार के लोगों में अनबन हो सकती है।

7/8वास्तु के अनुसार, घर में कपड़ों और जूते-चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंकना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि कपड़ों और जूतों को उनके स्थान पर सही से नहीं रखने पर धन हानि का सामना करना पड़ता है और साथ ही करियर में उतार-चढ़ाव भी बना रह सकता है।

8/8इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
