Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu: कर रहे हैं दिवाली की साफ-सफाई, तो जानें घर में कहां लगाएं शीशा

Vastu: कर रहे हैं दिवाली की साफ-सफाई, तो जानें घर में कहां लगाएं शीशा

दिवाली का पर्व आते ही घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती है। इस दौरान लोग अपने घर के हर कोने को चमकाते हैं, नई चीजें खरीदते हैं। इन्हीं चीजों में एक है शीशा यानी दर्पण। वास्तु के मुताबिक शीशा का काफी महत्व है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इसे किस दिशा में लगाना शुभ होता है और किस दिशा में लगाना अशुभ।

Dheeraj PalOct 15, 2025 02:06 pm IST
1/8

किस दिशा में लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशा सही जगह लगाने से घर में खुशहाली आती है, लेकिन गलत दिशा में लगा शीशा घर में कलह, तनाव और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शीशा लगाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।

2/8

रोशनी और प्राकृतिक ऊर्जा

इन दिशाओं से सूर्य की रोशनी और प्राकृतिक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, जिससे पूरे घर में पॉजिटिव वाइब्स फैलती हैं। अगर आप ड्राइंग रूम या डाइनिंग एरिया में शीशा लगाते हैं, तो उसे ऐसी जगह लगाएं कि सुबह की रोशनी उसमें प्रतिबिंबित हो सके। इससे न केवल घर उज्जवल लगता है बल्कि ऊर्जा का संतुलन भी बना रहता है।

3/8

दक्षिण या पश्चिम दिशा

कई लोग सजावट के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा में शीशा लगा देते हैं, लेकिन यह वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। दक्षिण दिशा अग्नि का स्थान होती है और इसमें शीशा लगाना ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करता है। इससे घर में अनबन, मानसिक तनाव और पैसों से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

4/8

पश्चिम दिशा में लगाएं या नहीं?

वहीं, पश्चिम दिशा में शीशा लगाने से सूर्यास्त की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर में बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इन दोनों दिशाओं में शीशा न लगाएं। अगर आप बेडरूम में शीशा लगाना चाहते हैं, तो यह ध्यान रखें कि उसमें सोते हुए व्यक्ति की परछाईं नहीं दिखनी चाहिए।

5/8

न करें ये गलती

वास्तु के अनुसार, अगर सोते समय व्यक्ति की छवि शीशे में दिखती है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इससे अनिद्रा, थकान और दांपत्य जीवन में तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल है, तो उसका दर्पण ऐसी दिशा में लगाएं कि वह सीधे बिस्तर की ओर न हो।

6/8

वास्तु दोष दूर

अगर आप शीशा लगा रहे हैं, तो मुख्य दरवाजे के ठीक सामने शीशा लगाना वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा वापस बाहर चली जाती हैं। इस कारण घर के सदस्यों में असहमति, झगड़े और आर्थिक परेशानी जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

7/8

धुंधला शीशा न लगाएं

हालांकि, मुख्य दरवाजे के बगल में शीशा लगाना शुभ होता है, क्योंकि यह घर में आने वाली रोशनी और ऊर्जा को दोगुना कर देता है। वास्तु के अनुसार, टूटा हुआ या धुंधला शीशा घर में अशुभता लाता है। इससे न केवल नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, बल्कि परिवार में मानसिक बेचैनी और कलह भी बढ़ सकती है। इसलिए दिवाली की सफाई के दौरान अगर घर में कहीं पुराना या टूटा शीशा है, तो उसे तुरंत हटा दें और नया शीशा लगाएं।

8/8

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।