Vastu Tips: बेडरूम में कौन से पौधे लगाने चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के लिए कुछ पौधे बहुत ही लकी माने जाते हैं। मान्यता है कि कुछ पौधों को यहां रखने से जिंदगी में सुख-समृद्धि और शांति आती है। जानिए आखिर ये पौधे कौन से हैं?

Garima SinghAug 25, 2026 11:35 pm IST
1/8

बेडरूम के लिए बेस्ट हैं ये पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में हमेशा सोच-समझकर ही पौधे लगाने चाहिए। कुछ ही पौधे हैं जो बेडरूम के लिए शुभ माने जाते हैं। वास्तु मान्यता है कि इन पौधों की मौजूदगी से कमरे का माहौल बहुत ही अच्छा रहता है। पॉजिटिविटी लाने के साथ-साथ ये घर की नेगेटिव एनर्जी को भी काफी हद तक कम करते हैं। जानिए आखिर ये पौधे कौन से हैं?

2/8

स्नेक प्लांट

वास्तुशास्त्र के अनुसार स्नेक प्लांट को बेडरूम में लगाना अच्छा होता है। माना जाता है कि इसे बेडरूम में रखने से कमरे में और जिंदगी में तनाव नहीं आता है। इस पौधे की मौजूदगी से मन शांत रहता है।

3/8

मनी प्लांट

लिस्ट में मनी प्लांट का भी नाम शामिल है। मनी प्लांट को बेडरूम में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि इसे बेडरूम के दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखा जाए तो ये अच्छा रिजल्ट देता है। माना जाता है कि इसकी पॉजिटिव एनर्जी रिश्ते में अपनापन भी लेकर आता है।

4/8

एरेका पाम

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के लिए एरेका पाम भी अच्छा ऑप्शन है। इस पौधे से कमरे की खूबसूरती तो बढ़ती ही है। साथ ही इसे कमरे में रखने से माहौल काफी पॉजिटिव बनता है। साथ ही जिन लोगों को नींद में दिक्कत आती है उनके लिए भी ये पौधा फायदेमंद साबित होगा।

5/8

लकी बैम्बू

बेडरूम के लिए लकी बैम्बू भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसे बेडरूम के पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व कोने में रखना शुभ होता है। कपल्स के बेडरूम में अगर दो डंठल वाले लकी बैम्बू को रखा जाए तो ये रिश्ते में प्यार को बरकरार रखता है।

6/8

पीस लीली

शास्त्र के अनुसार बेडरूम में पीस लीली को भी लगाना अच्छा होगा। इसे पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। इसे डेकॉर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इससे मन भी शांत रहता है।

7/8

बेडरूम में नहीं लगाएं ये पौधे

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। वहीं दूधिया पौधों को भी बेडरूम में लगाने से बचना चाहिए। नियम के अनुसार बेडरूम में बोनसई और कोई भी सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे रिश्तों में तनाव की स्थिति बनने लगती है।

8/8

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: बेडरूम में कौन से पौधे लगाने चाहिए?