1/7सुबह उठते ही कई लोगों को शीशा देखने की आदत है। लेकिन वास्तु के मुताबिक यह बिल्कुल गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम सोकर उठते हैं तो हमारे शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है।

माना जाता है कि चेहरे की सूजन और सुस्ती वाली ऊर्जा आईने के जरिए वापस हमारे अंदर प्रवेश करती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन और आलस बना रह सकता है। अगर आपको आईना देखना है, तो सबसे पहले उठें और चेहरा धोएं और फिर शीशा की तरफ रुख करें।

सुबह उठते ही अपने पितरों की तस्वीरें ना देखें। मान्यता है कि इससे आपका पूरा दिन मन अशांत रहेगा। इसके अलावा मानसिक तनाव की स्थिति से गुजरना भी पड़ सकता है। इससे बेहतर है कि आप सबसे पहले भगवान की तस्वीर को देखें और उनको प्रणाम करें।

जहां आप सोते हैं, ध्यान रखें कि आपके कमरे में बंद घड़ी या टूटी हुई वस्तुओं को बिल्कुल भी ना हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी चीजों को अशुभ माना जाता है।

मान्यता है कि इससे मानसिक तनाव सबसे ज्यादा बढ़ता है। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी कम होता है। कोशिश करें कि आप इन चीजों को सुबह उठते ही सबसे पहले न देखें। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा रहेगा।

दिन की शुरुआत कैसे करें अगर आप चाहते हैं कि पूरा दिन सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहे, तो उठते ही सबसे पहले आप अपने हथेलियों के दर्शन करें। इसके बाद मुस्कुराते हुए अपने इष्ट देव का ध्यान करें। इसके बाद धरती को प्रणाम करें। फिर एक गिलास पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपके सभी काम अच्छे से पूरे होते हैं।

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
