Vastu Tips: इस दीवाली घर लाएं ये 6 वास्तु पेंटिंग्स, अट्रैक्ट होगा लक और खूब पैसा

Vastu Paintings for Home Decor : इस दीवाली घर के लिए पेंटिंग्स लेने वाले हैं? जानें वास्तु अनुसार कौन सी पेंटिंग घर में लक और पैसा अट्रैक्ट करती है? 

Garima SinghNov 03, 2026 04:47 pm IST
Follow us on Google News
1/8

दीवाली पर घर लाएं वास्तु के लकी पेंटिंग्स

वास्तु शास्त्र में कुछ पेंटिंग्स को काफी लकी माना जाता है। अगर आप दीवाली पर घर के लिए पेंटिंग खरीदने का मन बना रहे हैं तो वास्तु से जुड़े कुछ पेटिंग घर ला सकते हैं। जानिए वास्तु के अनुसार किन पेंटिंग्स के जरिए ग्रोथ और सुख-समृद्धि आ सकती है?

2/8

कमल पर बैठी लक्ष्मी मां की पेंटिंग के फायदे

दीवाली के लिए ये पेंटिंग खरीदना सबसे शुभ होगा। दीवाली पर मां लक्ष्मी को ही पूजा जाता है। बता दें कि कमल पर विराजमान मांं लक्ष्मी की पेंटिंग को सुख-समृद्धि और सौभाग्य के सिंबल के रूप में देखते हैं। आप इसे अपने पूजा घर में लगा सकते हैं।

3/8

7 दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग के फायदे

आप इस दीवाली 7 दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग खरीद सकते हैं। वास्तु में माना जाता है कि ये पेंटिंग ग्रोथ और सक्सेज लाता है। इसे आप घर ही नहीं बल्कि अपने ऑफिस में भी लगवा सकते हैं। इस पेंटिंग से जिंदगी में आगे बढ़ते रहने के लिए मोटिवेशन मिलता है।

4/8

गोल्डन मनी ट्री वाली पेंटिंग के फायदे

घर में गोल्डन मनी ट्री वाली पेंटिंग भी आप लगा सकते हैं। इसे सुख-संपत्ति और ग्रोथ के सिंबल के रूप में देखा जाता है। आप इसे अपने लिविंग एरिया में लगाएंगे तो घर की रौनक भी बढ़ेगी। इस दीवाली आप इस पेंटिंग को घर ला सकते हैं।

5/8

बहते झरने की पेंटिंग के फायदे

वास्तु शास्त्र में इस पेंटिंग को भी बहुत ही लकी मानते हैं। इसे सुख-समृद्धि और कंसिस्टेंसी के रूप में देखते हैं। मान्यता है कि इससे घर का माहौल खुशनुमा होता है और नेगेटिविटी दूर होती है। दीवाली पर पेंटिंग लेने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।

6/8

उगते हुए सूरज की पेंटिंग के फायदे

आप दीवाली पर उगते सूरज की पेंटिंग भी ले सकते हैं। इस पेंटिंग को नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे एनर्जी के सिंबल के रूप में भी देखा जाता हैष अगर आप इस पेंटिंग को घर ला रहे हैं तो ये घर और जिंदगी दोनों जगह चार चांद लगा देगा।

7/8

हरे-भरे पौधों की पेंटिंग के फायदे

इस दीवाली आप घर में पेंटिंग्स के जरिए ग्रीनरी ला सकते हैं। वास्तु में हरे-भरे पौधों की तस्वीर को बहुत लकी माना जाता है। इसे ग्रोथ और नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। वास्तु में मानते हैं कि हरा रंग ग्रोथ लेकर आता है। अगर आप घर में इस पेंटिंग को लगाते हैं तो इससे मन शांत रहेगा और घर में अच्छी वाइब आएगी।

8/8

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: इस दीवाली घर लाएं ये 6 वास्तु पेंटिंग्स, अट्रैक्ट होगा लक और खूब पैसा