
वास्तु शास्त्र के अनुसार लैवेंडर रंग भी बेडरूम के लिए परफेक्ट है। ये रंग मन को रिलैक्स करता है। इसकी वजह से हर तरह का स्ट्रेस दूर होता है। देखने में ये काफी स्टाइलिश भी लगता है। सिर्फ बेडरूम ही नहीं बल्कि मेडिटेशन रूम के लिए भी ये रंग परफेक्ट माना जाता है।

5/8वास्तु के अनुसार गुलाबी रंग प्यार और अपनापन बढ़ाता है। ये इमोशनल कनेक्शन को मजबूती देता है। इसकी एनर्जी ऐसी होती है कि कमरा सॉफ्ट और कोजी हो लगता है। इस रंग के बेडरूम कपल्स के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। ये रंग रिश्तों में मिठास के साथ-साथ सुकून भी भरता है।

6/8वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के लिए हरा रंग भी काफी लकी होता है। शास्त्र के अनुसार ऐसा रंग नेचर जैसा फील देता है और इससे मन भी काफी फ्रेश रहता है। ऐसे में मन को शांति मिलती है। जिसे पॉजिटिविटी चाहिए उसे बेडरूम में यही रंग लगवाना चाहिए।

7/8माना जाता है कि पीला रंग खुशियों का होता है। हल्का पीला रंग अगर बेडरूम में लगवाया जाए तो ये दिमाग को एक्टिव करता है। साथ ही ये मूड को भी तुरंत अच्छा बनाता है। इस रंग के चलते उदासी और भारीपन भी कम लगता है। ऐसे में पीला रंग बेडरूम के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

8/8वास्तु शास्त्र की दुनिया में हल्के भूरे रंग को भी काफी अच्छा माना गया है। शास्त्र के अनुसार ये रंग स्टेबलिटी ले आता है। इससे कमरे में कोजी महसूस होगा। साथ ही इस रंग के कमरे में सोने से काफी आराम मिलेगा। मेंटल पीस और बैलेंस पाने के लिए बेडरूम का रंग ऐसा ही होना चाहिए। वास्तु की दुनिया में हल्का भूरा रंग लकी माना जाता है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
