
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कपड़े और उसकी सफाई का संबंध शुक्र और शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि अगर पहने हुए कपड़ों में बार-बार हाथ पोछा जाए तो ये अच्छी आदत नहीं है। ये केवल एक गलत आदत ही नहीं है बल्कि इसके चलते जिंदगी में बहुत कुछ खराब भी हो सकता है। पहने हुए कपड़े में हाथ पोछने से शुक्र और शनि ग्रह बुरी तरह से प्रभावित होते हैं।

2/7वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग बार-बार गीले हाथ अपने पहने हुए कपड़ों में पोंछते हैं उन पर शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ने लगता है। दरअसल शुक्र का सीधा संबंध साफ-सुथरे और अच्छे कपड़ों से होता है।

3/7वास्तु मान्यता है कि शुक्र कमजोर होते ही इसका सबसे पहला असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस ग्रह के कमजोर होते ही ऐसी स्थिति बन सकती है कि पैसा टिकना मुश्किल हो जाता है और साथ ही खर्चे भी बढ़ते जाते हैं। इसके अलावा सुख-सुविधाओं में कमी के साथ-साथ निजी जिंदगी में दिक्कतें शुरू होने लगती हैं।

4/7वास्तु शास्त्र के अनुसार पहने हुए कपड़ों को गंदा करना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जिंदगी में शनि का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में शनि को कर्मों का फल देने वाला देवता माना गया है। ऐसे में साफ-सफाई और अच्छी आदतों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

5/7ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार जब कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होती है तो हर काम में देरी होने लगती है। बनता-बनता काम अटकने लगेगा। मेहनत का फल जल्दी नहीं मिलेगा और मानसिक तनाव होगा।

6/7वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि साफ कपड़े पहनना और उन्हें साफ रखना अच्छी आदत ही नहीं बल्कि इससे जिंदगी में सकात्मकता आती है। आसपास की ऊर्जा भी सकारात्मक रहती है। ऐसे में कपड़ों की सफाई ध्यान हमेशा रखना चाहिए।

7/7वास्तु के नियमों के हिसाब से हमेशा साफ और धुले हुए कपड़े ही पहनें। कपड़ों को अलमारी से हमेशा करीने से सजाकर ही रखें। कभी भी अपने कपड़ों में गंदे हाथ ना पोछें। हाथ साफ करने के लिए तौलिये या फिर रुमाल का इस्तेमाल करें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
