
वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्रेसिंग टेबल पर रखी हुई कुछ चीजें हमारे साथ-साथ घर की एनर्जी को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। खासकर कि शादीशुदा महिलाओं को इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर किन चीजों को यहां रखने से परहेज करना चाहिए।

2/8कुछ परफ्यूम की बोतल बेहद ही खूबसूरत होती हैं लेकिन खत्म हो जाने के बाद इसे हटा देने में ही भलाई है। वास्तु मान्यता है कि बेकार चीजें और खाली पड़ी बोतलें रुकावट ले आती हैं।

3/8वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी हुई कंघी को रखना या फिर उसका इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। इसे ड्रेसिंग टेबल पर रखने की भूल ना करें। मान्यता है है कि इस वजह जिंदगी में छोटी-छोटी दिक्कतें लगी रहेंगी।

4/8वास्तु के अनुसार ड्रेसिंग टेबल के ऊपर कभी भी टूटा हुआ गहना नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा टूटे हुए एक्सेसरीज को भी यहां ना रखें। इससे घर की पॉजिटिव एनर्जी बुरी तरह से प्रभावित होती है।

5/8वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ शीशा बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर आपने टूटे हुए शीशे या पॉकेट मिरर को ड्रेसिंग टेबल के आसपास रखा है तो उसे हटा दें क्योंकि ये नेगेटिविटी को बढ़ावा देते हैं।

6/8ये गलती लगभग कई लोग करते हैं। पुराने या फिर खराब हो चुके मेकअप के प्रोडक्ट्स को लोग कई दिनों तक ऐसे ही रख लेते हैं। हालांकि वास्तु में इसे सही नहीं माना जाता है। ड्रेसिंग टेबल में इसे रखने से बचें क्योंकि खराब हुई चीजें घर में नेगेटिविटी को बढ़ावा देती हैं।

7/8ड्रेसिंग टेबल पर अक्सर लोग फूल वगैरह रखते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो कोशिश करें सूखते ही इन्हें हटा दें। सूखे हुए फूल वास्तु में रुकी हुई एनर्जी का प्रतीक माने जाते हैं जोकि हमारे लिए सही नहीं है।

8/8कई बार सुविधा के चक्कर में लोग ड्रेसिंग टेबल पर ही बिल वैगरह रख देते हैं और वास्तु के हिसाब से ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। मान्यता है कि इससे तनाव बढ़ता है और फिर उलझने कम होने का नाम नहीं लेती हैं। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
