Shiv Puja: घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं? जानिए रखने के नियम और पूजा की सही विधि

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। महादेव को भोले बाबा कहा जाता है क्योंकि वे भक्तों की छोटी-से-छोटी श्रद्धा से प्रसन्न हो जाते हैं। कई लोग घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं। लेकिन शास्त्रों में घर में शिवलिंग रखने के कुछ सख्त नियम बताए गए हैं।

Navaneet RathaurMay 11, 2026 06:50 am IST
1/8

घर में शिवलिंग रखने का महत्व

शिवलिंग को भगवान शिव का स्वयंभू रूप माना जाता है। घर में शिवलिंग रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और परिवार में शांति बनी रहती है। लेकिन यह सिर्फ रख लेने से नहीं, बल्कि नियमित पूजा और सही विधि से ही संभव है।

2/8

शिवलिंग का सही आकार

शास्त्रों के अनुसार, घर में रखा जाने वाला शिवलिंग बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए। इसे अंगूठे के आकार का ही रखना उचित माना गया है। बड़ा शिवलिंग मंदिर या शिवालय के लिए उपयुक्त होता है। घर में रखे जाना वाला शिवलिंग छोटा होना चाहिए, क्योंकि बड़े शिवलिंग की पूजा के नियम अधिक कठोर होते हैं, जिन्हें घर में पालन करना मुश्किल होता है।

3/8

शिवलिंग रखने की शुभ दिशा

शिवलिंग को घर में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए। यह दिशा सबसे पवित्र मानी जाती है। इस दिशा में शिवलिंग रखने से घर में बरकत, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में शिवलिंग ना रखें।

4/8

शिवलिंग के साथ अन्य देवताओं की मूर्तियां

शिवलिंग के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की मूर्ति या फोटो जरूर रखें। इससे परिवार में संतुलन, सुख और समृद्धि बनी रहती है। शिव परिवार को एक साथ स्थापित करने से घर में कलह कम होती है और सकारात्मक वातावरण रहता है।

5/8

एक से अधिक शिवलिंग

घर में केवल एक शिवलिंग ही रखना चाहिए। शास्त्रों में एक से अधिक शिवलिंग रखना अशुभ माना गया है। इससे घर में अशांति और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। अगर पहले से शिवलिंग है तो नया ना लाएं।

6/8

शिवलिंग की रोजाना पूजा विधि

रोजाना शिवलिंग पर जल अभिषेक जरूर करें। दूध, दही, शहद, घी और चीनी से पंचामृत अभिषेक कर सकते हैं। बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा और सफेद चंदन चढ़ाएं। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। पूजा के समय मन को शांत रखें।

7/8

शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं क्या नहीं

शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी, तुलसी दल और केतकी फूल कभी ना चढ़ाएं। ये चीजें शिव पूजा में वर्जित मानी गई हैं। साबुत चावल, बेलपत्र और सफेद फूल चढ़ाना शुभ होता है।

8/8

घर में शिवलिंग रखने के लाभ

नियमित पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, स्वास्थ्य अच्छा रहता है और परिवार में सुख-शांति रहती है। शिवलिंग घर में रखकर आप महादेव को स्थायी रूप से आमंत्रित करते हैं, इसलिए पूजा में पूरी श्रद्धा रखें। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणShiv Puja: घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं? जानिए रखने के नियम और पूजा की सही विधि