घर में ऐसे उतारें बुरी नजर, जानिए 5 आसान तरीके

Evil Eye Removal Tips: क्या आपको घर में बार-बार नेगेटिविटी महसूस हो रही है? यहां जानिए बुरी नजर उतारने के 5 ऐसे आसान उपाय जो आपके घर में तुरंत पॉजिटिव माहौल बनाएंगे।

Garima SinghJun 17, 2026 04:15 pm IST
1/6

आसान तरीकों से उतारें बुरी नजर

नजर दोष के चलते कई कामों में रुकावट आती है। अगर आपका कोई काम बार-बार बिगड़ रहा है या फिर आपको बैचेनी सी महसूस हो रही है या फिर घर में नकारात्मकता बढ़ती जा रही है तो माना जाता है कि नजर दोष है। आइए जानते हैं कि ऐसी बुरी नजर को आसान तरीके से कैसा दूर किया जाए?

2/6

नमक से उतारें नजर

आपको जिसकी भी नजर उतारनी है उसे एक जगह बैठा दें। अब मुट्ठी में नमक को लें और सिर से पैर तक 7 बार घुमा दें। इसे घर से बाहर कहीं डाल दें या फिर किसी भी बहसे हुए पानी में बदा दें।

3/6

लाल मिर्च से उतारें नजर

नजर उतारने के लिए एक उपाय ये भी है। 7 सूखी लाल मिर्च लें। अब जिसकी नजर उतारनी है उसके ऊपर 7 बार वार दें। फिर इसे आग में जला दें। आप इसके साथ पीली सरसों भी ले सकते हैं। ये उपाय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

4/6

राई और नमक से उतारें नजर

घर में किसी को भी नजर लगी है तो थोड़ा सा राई लें। इसी के साथ नमक भी लें। अब दोनों को हाथ में लेकर नजर लगे हुए व्यक्ति पर 7 बार घुमा लें। फिर इसे जला दें।

5/6

भगवान हनुमान की पूजा

आप बुरी नजर से बचने के लिए रोज या फिर मंगलवार-शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा उनका ध्यान करने से भी आपकी जिंदगी में पॉजिटिविटी आएगी।

6/6

कपूर जलाएं

इस उपाय को आप रोजाना घर में कर सकते हैं। आप शाम के वक्त पूजा के बाद कपूर जलाकर उसकी आरती करें। फिर उसका धुआं पूरे घर में दिखा दें। मान्यता है कि इससे खराब ऊर्जा घर में टिक नहीं पाती है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणघर में ऐसे उतारें बुरी नजर, जानिए 5 आसान तरीके