वास्तु शास्त्र: घर में शांति चाहते हैं? बेड के पास ना रखें ये 5 चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते वक्त बेड के आसपास कोई भी ऐसी चीज नहीं होनी चाहिए जो नेगेटिविटी को बढ़ावा दे। आइए जानते हैं कि बेड के पास किन चीजों को रखने से बचना है?

Garima SinghApr 18, 2026 05:00 pm IST
1/7

वास्तु शास्त्र और बेडरूम कनेक्शन

वास्तु शास्त्र में घर का हर एक कोना मायने रखता है। वहीं बेडरूम को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। घर में मौजूद यही वो कोना है जहां हम रिलैक्स करते हैं और सोते हैं। शास्त्र के हिसाब से बेडरूम का माहौल एकदम शांत होना चाहिए। यहां की एनर्जी पॉजिटिव होगी तो घर का वास्तु भी सही रहेगा और हमारे मन भी हल्का होगा।

2/7

बेड के आसपास क्या ना रखें

कई बार हम लोग बिना कुछ सोचे-समझे ही बेड के पास कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जिसका असर हमारे मूड पर सीधे तौर पर पड़ता है। ऐसे में बेड के पास ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो हमारी नींद के साथ-साथ घर के वास्तु पर भी नेगेटिव असर डालें। तो चलिए जानते हैं कि आखिर बेड के आसपास हमें कौन सी चीजें नहीं रखनी हैं?

3/7

बेड के पास ना रखें इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु के अनुसार बेड के आसपास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। अक्सर लोग बेड के पास मोबाइल, लैपटॉप या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीज रख देते हैं जोकि सही नहीं है। माना जाता है कि ऐसा करने से नेगेटिविटी बढ़ती है और इससे राहु दोष भी बढ़ने लगता है।

4/7

जूते-चप्पल ना रखें

इस ओर बहुत कम ही लोग ध्यान देते हैं और बेडरूम में जूते-चप्पल पहनकर ही एंट्री ले लेते हैं। वास्तु के हिसाब से ये तरीका नहीं है। अगर बेड के आसपास वाले एरिया में जूता-चप्पल रखा जाए तो इससे घर का वास्तु प्रभावित होता है। ऐसे में बेड के पास या फिर नीचे की ओर जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए।

5/7

बेड के पास ना रखें पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते वक्त सिरहाने के पास पानी का ग्लास या फिर बोतल नहीं रखनी चाहिए। आमतौर पर लोग सोते वक्त सिरहाने के पास रखे ड्रॉवर पर ही पानी रख देते हैं और ये तरीका सही नहीं है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में कलेश की स्थिति बनती है और मन भी शांत नहीं रहता है। ऐसे में सोते वक्त बेड के पास पानी नहीं रखना चाहिए आप चाहे तो इसे थोड़ी सी दूरी पर रख सकते हैं।

6/7

वास्तु अनुसार बेड के पास ना रखें दवाइयां

दवाइयों को भी बेड के आसपास रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से दवाइओं को बेडरुम में या बेड पर रखने से नेगेटिविटी आती है। इससे राहु-केतु का दोष बढ़ने लगता है। ऐसे घरों में लोग हमेशा बीमार रहते हैं। इस वजह से बेडरूम में दवाइयां भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

7/7

बेडरूम के पास ना रखें शीशा

वास्तु के अनुसार बेडरूम में शीशा तो नहीं ही रखना चाहिए। हालांकि कुछ चीजों को ध्यान में रखकर शीशे को यहां रखा जा सकता है लेकिन भूलकर भी इसे बेड के पास नहीं रखना चाहिए। सोते वक्त तो बिल्कुल भी नहीं। अगर ऐसा होता है तो घर में अशांति का माहौल जल्दी ही फैल जाता है क्योंकि इससे नेगेटिविटी फैलती है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: घर में शांति चाहते हैं? बेड के पास ना रखें ये 5 चीजें